Breaking News Latest News खेल झारखण्ड

धनबाद : 19वी झारखंड राज्य जूनियर वुशु प्रतियोगिता प्रारंभ

धनबाद, झारखण्ड | जुलाई | 09, 2023 :: 19वी झारखंड राज्य जूनियर वुशु प्रतियोगिता आज यहाँ धनबाद के डिगवाडीह स्थित टाटा कम्युनिटी सेंटर में प्रारंभ हो गयी।
दो दिवसीय इस प्रतियोगिता में राज्य के विभिन्न जिलों के तकरीबन 300 खिलाड़ी और अधिकारी भाग ले रहे है।

इस प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन कर्नल भवानी सिंह – हेड एडमिनिस्ट्रेशन टाटा स्टील डिगवाडीह के द्वारा किया गया ।
उन्होंने कहा कि टाटा स्टील खेलो के लिए हमेशा प्रयासरत है।
प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह के इस अवसर पर श्री पीयूष कुमार – सीनियर मैनेजर एच आर,श्रीमती स्वेता – मैनेजर एच आर सभी टाटा स्टील सहित नकुल सिंह,उचित महतो और झारखंड वुशु एसोसिएशन
के महासचिव शैलेन्द्र दुबे,कोषाध्यक्ष रत्नेश कुमार,
अमरेंद्र दत्त द्विवेदी,रज़ि अहमद ,दीपक गोप ,शिवेंद्र दुबे,गोकुलानंद मिश्र, धनबाद जिला वुशु एसोसिएशन के दिनेश यादव ,अजय कुमार सिंह, राहुल आनंद,मोनू कुमार,पालबिन्दर सिंह आदि उपस्थित थे।
इस दौरान खिलाड़ियों ने सानसाउ एवम ताऊलू के प्रदर्शन से सबको मंत्रमुग्ध कर दिया।
आज सम्पन्न हुए इसके ताऊलू वर्ग के प्रतिस्पर्धा के परिणाम निम्नवत रहे:-

स्वर्ण पदक विजेता
विक्रम कुमार गंझू- चतरा
इवा कुमारीं- चतरा
एल प्लेटोदिप सिंह- राँची
प्रिया गाड़ी–राँची
प्रिंस महतो-राँची
सूमो कुमारीं- चतरा
शिवम कुमार- चतरा
रोशनी कुमारीं- चतरा
अनित मुंडा- राँची
कोमल हर्षिता वर्मा- राँची

रजत पदक विजेता
भैया अक्छत सिन्हा- राँची
तनु कुमारीं- चतरा
शिव कांता- राँची
कोमोला कुमारीं- साहिबगंज
सुभाष उरांव-राँची

कांस्य पदक विजेता
प्राप्ति महतो-ईस्ट सिंहभूम
नाजिया इमाम – ईस्ट सिंहभूम

Leave a Reply