राची, झारखण्ड | अक्टूबर 16, 2024 ::
मारवाड़ी युवा मंच राँची समर्पण शाखा ने हरमु रोड गौशाला में ग्यारस के उपलक्ष्य में गौ सेवा की
ये सेवा मीनू अग्रवाल के द्वारा करवाई गई। उन्होंने कहा , गौ माता की सेवा से बड़ी कोई सेवा नहीं है ।
सेवा में गौ माता को गुड , चोकर कूटी , और हरी सब्जियां खिलायी गई । गौ सेवा प्रभारी आशा संथोलिया एवं संयोजिका डॉली बंसल ने गौ सेवा की सारी तैयारियाँ सुचारू रूप से की।
कार्यक्रम में अध्यक्ष विनिता सिंघानिया, आशा संथोलिया , मीनू अग्रवाल जी, किरण खेतन जी, दीपिका मोतिका , डॉली बंसल, पिंकी अग्रवाल , नेहा बागड़िया मौजूद थी।



