Breaking News Latest News ख़बरें जरा हटके झारखण्ड बिज़नेस

डेहकेला मे वित्तीय साक्षरता सह जागरूकता अभियान

राची, झारखण्ड  | सितम्बर   12, 2024 ::

झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक जमहार शाखा द्वारा एक दिवसीय वित्तीय साक्षरता सह जागरूकता अभियान ग्राम डेहकेला में किया गया । ऊक्त कैम्प में बतौर मुख्य अथिति झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक , क्षेत्रीय कार्यालय के क्षेत्रीय प्रबंधक मुकेश कुमार वर्मा ने लोगों को बैंक से जुडने एवं लाभ उठाने की अपील की । उन्होंने कहा कि झारखंड के ग्रामीणों का वितिय सशक्तीकरण झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक का मुख्य उदेश्य है । वहीं शाखा प्रबंधक प्रशांत कुमार ने कहा कि बैंक सभी वर्ग के लोगों के लिए कई अलग –अलग तरह की योजनाएँ चलती हैं जिसका लाभ प्रत्येक व्यक्ति को उठाने की जरऊरत है । इस मौके पर (1) दिवंगत स्वर्गीय सरला एक्का के पति रिमिस धनवर ग्राम चानहो , पो-राय शिमला , कर्रा , खूंटी (2) स्व. दुखनी उराईं के पति –पुना उराँव ग्राम – गोविन्दपुर रोड , कर्रा , खूंटी, को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY) के अंतर्गत दोनों लाभूक को दो-दो लाख रुपए क चेक क्षेत्रीय प्रबंधक मुकेश कुमार वर्मा एवं शाखा प्रबंधक प्रशांत कुमार के द्वारा प्रदान किया गया ।
शाखा प्रबंधक ने बताया कि PMJJBY के तहत ४३६/- रुपए प्रीमियम वार्षिक ली जाती है ।
बैंक कर्मी नवीन कुमार पांडे, वीरानी टूटी (FLC CORDINATOR) ,बैंक सखी नीलम देवी,शर्मली खान ,प्रधानाध्यापक एरियल संजय कुंडलाना ,शिक्षक श्याम किशोर शहू। सैंकड़ों छात्र – छात्राओं, ग्रामीण सहित अन्य लोग मौके पर मौजोद थे ।

Leave a Reply