Breaking News Latest News कैंपस झारखण्ड लाइफस्टाइल

स्वर्णरेखा कॉलेज ऑफ नर्सिंग में विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण सह संगोष्ठी

राची, झारखण्ड | जून | 05, 2024 ::

बरियातू रोड स्थित स्वर्ण रेखा कॉलेज ऑफ नर्शिंग में विश्व पर्यावरण दिवस के शुभ अवसर पर्यावरण जागरूकता अभियान के तहत संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर कॉलेज प्रांगण में पौधारोपण भी किया गया।

मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता युवा मोर्चा झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज, स्वर्ण रेखा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के सचिव डॉ गंगेश गुंजन , निदेशिका स्नेहा झा, डॉ सिद्धार्थ प्रकाश, भारतीय जनता युवा मोर्चा कला एवं खेल प्रकोष्ठ रांची महानगर के संयोजक आशुतोष द्विवेदी, भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यालय मंत्री संजय महतो, बबन बैठा समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

अतिथियों ने संयुक्त रूप से पर्यावरण दिवस पर पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक होने के लिए अपने अपने विचार साझा किए।
इस अवसर पर प्राचार्या नर्शिग सोनी प्रसाद, प्राचार्य फ।र्मेशी विधा सागर, रजनीश, मुकेश, विशाल आदि कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

 

 

Leave a Reply