Breaking News Latest News झारखण्ड राजनीति

101 किलो गेंदा फूल की माला पहनाकर कल्पना सोरेन का किया अभिनन्दन

राची, झारखण्ड | जून | 05, 2024 ::

झारखंड मुक्ति मोर्चा से राज्यसभा सांसद डॉक्टर महुआ माजी के नेतृत्व में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की धर्मपत्नी श्रीमती कल्पना सोरेन के गांडेय विधानसभा के उपचुनाव जीतने की खुशी पर उनके आवास में जाकर झारखंड मुक्ति मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गणों ने मिलकर पुष्प गुच्छ दिया। कल्पना सोरेन ने सभी कार्यकर्ताओं को भी धन्यवाद दिया। इस मौके पर रांची जिला अल्पसंख्यक मोर्चा की ओर से 101 किलो गेंदा फूल का माला जीत की खुशी में कल्पना सोरेन जी को पहनाया गया।

मुख्य रूप से सोमवित माजी, नन्द किशोर सिंह चंदेल, रांची जिला अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष फरीद खान, मंटू पांडे,अब्दुल्लाह हबीब, रांची जिला महिला अध्यक्ष नयन तारा, महानगर महिला मोर्चा अध्यक्ष संध्या गुड़िया, उपाध्यक्ष रोमा सरकार, छात्र मोर्चा उपाध्यक्ष अमन ठाकुर, लखन कुमार, महिला मोर्चा संगठन सचिव राधा हेमरोम, नीतू लिंडा,अमन खान, अजीत लकड़ा, परवेज आलम, नवसाद आलम, फिरोज़ आलम,सोनू, कामरान, सद्दाम ,सोहेल खान, अब्बास अली,प्रिंस, सनोज ठाकुर, गणेश शर्मा, नैन्सी ठाकुर, ज्योति हेमरोम, अंशुल तिग्गा, सहित अनेकों समर्थक उपस्थित रहे।

Leave a Reply