Breaking News Latest News ख़बरें जरा हटके झारखण्ड

विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ठ कार्य करने वाली विभूतियां सम्मानित

रांची , झारखण्ड | मार्च | 18, 2019 :: यूथ हॉस्टल एसोसिएशन ऑफ इंडिया झारखंड इकाई ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वालों को सम्मानित किया। सोमवार को कुछ खास इंवेंट की ओर से मोरहाबादी स्थित संगम गार्डेन में आयोजित झारखंड एक्सलेंस ॲवार्ड दिया गया। एक्सलेंस ॲवार्ड प्राप्त करने वाले में सपना कुमारी को यूथ अवार्ड मिला। ओलंपियन रीना कुमारी को खेल जगत में योगदान देने के लिए सम्मानित किया गया।

इसके अलावा

हेल्थ सेक्टर में डॉ अंशु साहू,

साहित्य के लिए सत्या शर्मा कृति,

सिनेमा के लिए विजय प्रभाकर,

कला-संस्कृति के लिए तपन पटनायक,

फोल्क आर्ट में सुशांत महापात्रा,

संगीत में मधु मंसूरी हंसमुख,

थियेटर में अशोक पागल,

पत्रकारिता में चंदन मिश्रा,

सोशल एक्टिविटी व शिक्षा में निकिता शर्मा और

लाइफ टाइम अचिवमेंट का पुरस्कार पूर्व हॉकी खिलाड़ी सुमराई टेटे को दिया गया।

समारोह में ऑउटस्टेंडिग मेंबर ॲवार्ड चंचल भट्टाचार्य, प्रियदर्शी अमर, एनके बोस और एवी नारायण को मिला। समारोह में बतौर मुख्य अतिथि इंदिरा गांधी नेशनल सेंटर ऑफ आर्ट के निदेशक अजय मिश्रा, पद्मश्री वरिष्ठ पत्रकार बलबीर दत्त, पत्रकार मनोज गुप्ता, न्यूरो सर्जन डॉ एचपी नारायण, मनन विद्या व एमएम बीएड कॉलेज के निदेशक मनोज महतो, डीएवी बरियातू स्कूल के प्राचार्य बीके सिंह, उद्योगपति विष्णु अग्रवाल और सुनील साहू ने इन सभी को अवार्ड दिया। समारोह में यूथ हॉस्टल एसोसिएशन ऑफ इंडिया झारखंड इकाई के अध्यक्ष सह स्वास्थ्य विभाग के सचिव डॉ नितिन मदन कुलकर्णी ने अतिथियों का स्वागत करते हुए संस्था की ओर से झारखंड में किये जा रहे कार्यों के बारे में जानकारी दी।
विपुल नायक ने बांधा समा
सम्मान समारोह में विपुल नायक व उनकी टीम ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर समा बांधा। उनकी टीम ने होली पर राधा-कृष्ण की होली पर नृत्य पेश कर तालियां बटोरी। मंच का संचालन शिवेंद्र दुबे, डॉ हरेन्द्र प्रसाद सिन्हा, उदय साहू एवं प्रियदर्शी अमर ने किया। इस अवसर पर शहर के कई गणमान्य लोग मौजूद थे।

Leave a Reply