Breaking News Latest News झारखण्ड लाइफस्टाइल

ब्रह्माकुमारी संस्था का ” पवित्र रक्षा बंधन एव खुशी प्राप्त अभियान” शुरु

राची, झारखण्ड | जुलाई | 15, 2023 ::

आज दिनांक 15 07 2023 दिन शनिवार को प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय आश्रम कांके पिठौरिया की ओर से पवित्रता का माह सावन में अपने अलौकिक भाई एवं बहन को पवित्र रक्षाबंधन एवं ब्रह्म कुमारी बहनों के द्वारा वासुदेव कूटुंबकम की शुभ कामनाएं रखते हुए सभी भाई बहनों को जीवन में दिव्य गुणों की धारणा करने के लिए “पवित्र रक्षा बंधन एवं खुशी प्राप्त अभियान “की शुरुवात झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एव भाजपा के वर्तमान नवनियुक्त भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री बाबूलाल मरांडी जी ने अपने आवास पर किया।
इस अवसर पर प्रजापिता बह्मकुमारी ईश्वरीय विश्विद्यालय कि संचालिका बी के राजमती जी ने बाबूलाल मरांडी जी को राखी बांधकर उनकी लम्बी और सुखम्यी जीवन के लिए शुभकामनाएं भी दी।
इस अवसर पर भाजपा नेत्री संपति देवी, भाजपा नेता आशुतोष द्विवेदी, आनंद शाही आदि कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
इस अवसर पर संस्था की संचालिका बी के राजमती ने कहा कि सावन माह में ईश्वरीय रक्षा सूत्र बांधकर एव खुशी प्राप्त अभियान फॉर्म भरकर सभी अपने जीवन में आध्यात्मिक ज्ञान, साकार्तमक जीवन, तनाव मुक्त जीवन और राजयोग मेडी टेंशन कर परमपिता परमात्मा से सदा खुशी, आनंद, प्रेम, शक्ति, सुख शांति और पवित्रता जन्म सिद्ध अधिकार प्राप्त कर सकते हैं।।
यह अभियान पूरे सावन माह तक चलेगा।

 

भाजपा झारखंड के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी जी नए पदभार ग्रहण के लिए भाजपा नेता आशुतोष द्विवेदी ने दी बधाई

आज दिनांक 15 07 2023 दिन शनिवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा कला एव खेल प्रकोष्ठ रांची महानगर के संयोजक आशुतोष द्विवेदी जी ने भारतीय जनता पार्टी झारखंड के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष श्री बाबूलाल मरांडी जी के नए पदभार ग्रहण करने पर उनके रांची स्थित आवास पर मुलाकात कर उन्हें अंग वस्त्र एवं पुष्प गुच्छ देकर उन्हें इस नए दायित्व के बधाई एव शुभकमाए दिया।
इस अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा कला एव खेल प्रकोष्ठ रांची महानगर के संयोजक आशुतोष द्विवेदी जी ने कहा की बाबूलाल मरांडी जी झारखंड के माटी के लाल है।
उन्होंने राज्य के जनता के विकास के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित किया है।उनकी सोच और कार्य दोनों से हीं झारखंड का विकास संभव है। इनके प्रदेश अध्यक्ष बनने से भाजपा के नेता और कार्यकर्ताओ में एक अलग उमंग और जोश है।
आने वाले दिनों में 2024 में पूर्ण बहुमत से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनना तय है।
इस अवसर पर आनंद शाही, संपति देवी, विशाल कुमार, शुभम चौधरी समेत कई लोग उपस्थित थे।

 

Leave a Reply