Breaking News Latest News कैंपस खेल झारखण्ड लाइफस्टाइल

चौथी रांची जिला योगासन प्रतियोगिता का शुभारंभ

राची, झारखण्ड | अगस्त | 26, 2023 :: रांची जिला योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के तत्वाधान में आज चौथी
रांची जिला स्तरीय योगासन प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ।
कार्यक्रम पर बतौर मुख्य अतिथि रांची सांसद माननीय संजय सेठ, मनरखन महतो ( अध्यक्ष मनन विद्या मनरखन महतो स्कूल), संजय सिंह ( अध्यक्ष झारखंड योगासना भारत) , बिपिन पांडे ( जनरल सेक्रेटरी झारखंड योगासना भारत ), श्रीमती रेखा नायडू ( प्रिंसिपल मनन विद्या मनराखन महतो स्कूल), ईश्वर चंद संरक्षक ने दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम का आरंभ किया।

मौके पर विशिष्ट मुख्य अतिथि योगासन भारत के जनरल सेक्रेटरी डॉक्टर जयदीप आर्या ने ऑनलाइन के माध्यम से संदेश दिए।
स्वागत भाषण सुश्री संतोषी कुमारी और स्वास्तिक उच्चारण डॉ एस के घोषाल ने किया।
कार्यक्रम की शुरुआत सांस्कृतिक कार्यक्रम ,नागपुरी पारंपरिक नृत्य एवं एरियल योगा डांस प्रस्तुत किया गया।

आज प्रतियोगिता चार स्तर पर की गई।
जिसमे
सिनियर ए – 18+ से 28 वर्ष तक,
सीनियर बी – 28+ से 35 वर्ष तक,
सीनियर – 35+ से 45 और
45 से 55 वर्ष तक के उम्र के सभी प्रतिभागी शामिल हुए
और इसमें आर्टिस्टिक योगासन सिंगल, आर्टिस्टिक योगासन पेयर, राइथिमक योगासन पेयर, ट्रेडिशनल इंडिविजुअल योगासन किया गया।
कार्यक्रम में सुश्री संतोषी कुमारी जिला सचिव ,आर्य प्रहलाद भगत आयोजन सचिव, डॉ एसके घोषाल, कोषाध्यक्ष शंकर राणा तकनीकी निदेशक राहुल रंजन कंप्यूटर तकनीकी ,चैताली मुखर्जी , अम्या अंशु,सोनाली, पूजा सिंह ,पवन झा, विकास गोप,विजय कुमार यादव, ऋषि रंजन, प्रगति दुबे, कोमल कुमारी दयानंद कुमार, प्रशांत कुमार सिंह, प्रगति, संजय कुमार पुर्वी , काली दस तिवारी, बजरंग प्रसाद, ममता कुमारी, मधु प्रधान, सुजीत कुमार आदि मुख्य रूप से उपस्तित हुए।

Leave a Reply