Breaking News Latest News ख़बरें जरा हटके झारखण्ड लाइफस्टाइल

हर घर तिरंगा अभियान 2024 के तहत रांची मुख्य डाकघर में तिरंगा झंडे की बिक्री शुरू

राची, झारखण्ड  | अगस्त   10, 2024 ::

रांची जीपीओ द्वारा हर घर तिरंगा अभियान 2024 के अंतर्गत तिरंगा झंडे की बिक्री प्रारंभ की। यह अभियान भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और देशभक्ति की भावना को और सुदृढ़ करने के उद्देश्य से शुरू किया गया है।
रांची जीपीओ में तिरंगा झंडा मात्र ₹25/- में उपलब्ध है।
तिरंगा झंडा उच्च गुणवत्ता वाला है।
सामूहिक ऑर्डर के लिए विशेष सुविधा भी उपलब्ध है। कोई भी संस्था, संगठन, या व्यक्ति बड़ी मात्रा में तिरंगा झंडे खरीदने के लिए संपर्क कर सकता है। bulk ऑर्डर के लिए संपर्क करने हेतु आप 9471172111 पर कॉल कर सकते हैं।

Leave a Reply