Breaking News Latest News ख़बरें जरा हटके झारखण्ड

समाजसेवा में युवाओं की भागीदारी ज़रूरी: पौरुष जैन 

राची, झारखण्ड  | मई |  31, 2025 ::

समाजसेवा में युवाओ का दायरा बढ़ाना वक्त की माँग है, ताकी युवा देश की ज़रूरतों और समस्याओं से रूबरू हो सके, एवं साथ ही समानुभूति एवं सहानुभूति के साथ कार्य कर सके, ऐसा कहना है भगवान महावीर अस्पताल संस्थान के मीडिया एवं वेलफेयर कमिटी के प्रभारी पौरुष जैन का । पौरुष जैन भगवान महावीर अस्पताल एवं रिसर्च सेंटर के सदस्य है, साथ ही वे समाज सेवा में शामिल रहते हैं। उन्होंने रांची एवं आसपास के छेत्रों में दर्जनों स्वास्थ जाँच, रक्तदान एवं नेत्र जांच शिविर का संचालन किया है।

 

पौरुष जैन ने बताया की भगवान महावीर हॉस्पिटल एवं रीसर्च सेंटर ( चैरीटेबल) संस्था द्वारा समाज कल्याण के लिए कई कदम उठाए जाते रहें हैं, जिनमे मेडिका अस्पताल में जरूरतमंद लोगों की इलाज में आर्थिक मदद संस्था द्वारा की जाती है, साथ ही संस्था द्वारा भगवान महावीर आई हॉस्पिटल में निशुल्क नेत्र जाँच एवं निशुल्क मोतियाबिंद चिकित्सा की जाती है। पिछले डेढ़ साल में एक हज़ार लोगों की निशुल्क मोतियाबिंद सर्जरी की गयी है।

पौरुष जैन राँची राउंडटेबल 244 के मीडिया कन्वेनर हैं,

साथ ही वो दर्जन भर प्रमुख संस्थाओ से जुड़े हुए हैं।

 

द बज़ स्टोरी डिजिटल न्यूज़ प्लैटफॉर्म पर आयोजित कॉनक्लेव में बतौर स्पीकर पौरुष जैन ने अपने विचार रखे। तत्पश्चात सभी वक्ताओं को समारोह में चेम्बर सचिव आदित्य मल्होत्रा ने शौल उढ़ा कर सम्मानित किया। सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन सुदीप श्रीवास्तव एवं केशव कश्यप ने किया । इस आयोजन में विभिन शेत्रों के नामचीन हस्तियों को सम्मानित किया गया । कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य अपने अपने छेत्रों में विशिष्ट उपलब्धि हासिल कर चुके लोगों को प्रोत्साहित करना था । कार्यक्रम में आरके डीएफ़ यूनिवर्सिटी के वाईस चांसेलर डॉ सूचितांगशु चटर्जी, डॉ सुरेश राव, डॉ आशुतोष कुमार, आद्या सेल्स से रजनीश झा, आशियाना के प्रदीप गुप्ता एवं अन्य लोग उपस्थित रहे जिन्होंने अपने विचार साझा किए ।

 

पौरुष जैन कहते हैं कि ये समाज ही आपके अंदर के व्यक्तित्व को निखारता है। जब आप सामाजिक ज़िंदगी में आते हैं तब आपको कई प्रकार की चुनौतियों का सामना करना पड़ता है और इस संघर्ष के दरम्यान मिले घर्षण से आप एक उत्कृष्ट शख़्सियत बन कर निकलते हैं।

 

 

 

Leave a Reply