Breaking News Latest News ख़बरें जरा हटके झारखण्ड बिज़नेस

बिजनेस कांन्क्लेव 2025 मे झारखंड के विकास की रूपरेखा पर हुई चर्चा 

राची, झारखण्ड  | मई |  31, 2025 ::

दा बज स्टोरी बिजनेस सॉल्यूशन की ओर से बिजनेस कांन्क्लेव 2025 का आयोजन शनिवार को होटल एवीएन ग्रैंड में किया गया. जहां काफी संख्या में राज्य के कई गणमान्य बिजनेसमैन, डॉक्टर, एडवोकेट, टीचर, जर्नलिस्ट सहित अर्थशास्त्र ज्ञाता ने झारखंड की विकास की रूपरेखा पर चर्चा करते हुए राज्य के विकास की बातों को रखा है.

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स के उपाध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा, हिंडाल्को के वाइस प्रेसिडेंट & कॉरपोरेट अफेयर्स संजय श्रीवास्तव, कश्मीर वस्त्रालय के ओनर सुरेश मल्होत्रा, श्री अलंकर ज्वैलर्स के ओनर सुशील गुप्ता, वाइस चांसलर आरकेडीएफ डॉ शुचितांगशू चटर्जी मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हो कर विकास से जुड़े सभी पहलुओं पर ध्यान केंद्रित कराया.

आदित्य मल्होत्रा ने राज्य के समुचित विकास के लिए स्टार्टअप और एमएसएमई से युवाओं को जुड़कर आगे बढ़ने की सलाह दिया उन्होंने बताया कि बेहतर बिजनेस के लिए यह जरूरी नहीं कि आपके पास पैसा अनिवार्य रूप से हो, एक अच्छी सोच से बिजनेस की शुरुआत कर आप आगे बढ़ सकते हैं.

हिंडाल्को के वाइस प्रेसिडेंट & कॉरपोरेट अफेयर्स संजय श्रीवास्तव ने कहा झारखंड खनिज संपदा से संपूर्ण राज्य है और राज्य की सुंदरता और वास्तविक स्थिति खनन से प्रभावित न हो इसके लिए यहां काम कर रहे हैं सभी कंपनियों को सीएसआर फंड के तहत सामाजिक कल्याण एक्टिविटी को निरंतर जारी रखना चाहिए जैसा कि हिंडालको के द्वारा किया जा रहा है.

कार्यक्रम में मुख्य रूप से शामिल रहे. डॉ अजय राय, डॉ मुनीष कुमार, पौरुष जैन, डॉ आशुतोष कुमार, मुनमुन डाली, डॉ सुरेश राव, संजय रंजन सहित अन्य कई लोग शामिल रहे.

Leave a Reply