Breaking News Latest News झारखण्ड लाइफस्टाइल

पलाश नाट्य महोत्सव का आयोजन रामदयाल मुंडा संग्रहालय के प्रेक्षागृह में

राची, झारखण्ड | अगस्त | 28, 2023 :: राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय, सिक्किम केंद्र एवम् सांस्कृतिक कार्य निदेशालय, पर्यटन, कला संस्कृति,खेल कुद और युवा कार्य विभाग झारखंड सरकार द्वारा पलाश नाट्य महोत्सव का आयोजन रामदयाल मुंडा संग्रहालय खेल गांव होटवार के प्रेक्षागृह में 22 से 28 अगस्त तक किया गया।
जिसमे राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय सिक्किम केंद्र एवम् झारखंड के एन. एस. डी. एल्युमनी द्वारा पूर्णकालिक नाटकों की प्रस्तुति की गई ।
28 अगस्त को नेशनल स्कूल का ड्रामा के संजय लाल द्वारा निर्देशित ‘कोर्ट मार्शल ” की प्रस्तुति दोपहर 2:30 बजे खेलगांव मे स्थित राम दयाल मुंडा संग्रहालय के प्रेक्षागृह मैं प्रस्तुत किया गया।
इस प्रसिद्ध नाटक के लेखक स्वदेश दीपक है।
नाटक कोर्ट मार्शल हमारी समकालीन व्यवस्था के प्रति तीखा आक्रोश व्यक्त करती है।
प्रस्तुत नाटक में दलित चेतना बहुत उभर कर सामने आई है।
नाटक में रामचंद्र जो निम्न वर्गीय जवान है।
वह अपने रेजीमेंट के दो अफसर पर गोली चला देता है जिसमें एक अफसर की मौत और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो जाता है।
इसी अपराध की वजह से राम चन्दर का कोर्ट मार्शल किया जाता है।

क्रॉस एग्जामिन में यह सच्चाई सामने आती है कि राम चन्दर को दोनों ऑफिसर बहुत अपमानित और प्रताड़ित करते है। अंततः रामचंद्र अपना मानसिक संतुलन खो बैठता है और दोनों ऑफिसर पर गोली चला देता है।

कोर्ट मार्शल के दौरान यह देखने को मिलता है कि क्यों और किस परिस्थिति में राम चन्दर ने गोली चलाई आखिर ऐसी क्या मजबूरी थी कि वह इतना बड़ा गुनाह, यह जानते हुए की इस अपराध की सजा फांसी है। फिर भी वह यह अपराध कर जाता है। इस अपराध के पश्चात क्या होता है या प्रस्तुति में देखी गई।

Leave a Reply