राँची, झारखण्ड । जुलाई | 03, 2018 :: रांची के चित्रकार, कला शिक्षक एवं कलाकृति स्कूल ऑफ़ आर्ट्स के संस्थाक धनंजय कुमार की पेंटिंग का चयन 25 से 30 जुलाई तक काठमांडू नेपाल में होने वाले “द ब्लिस (The Bliss)“ अंतरास्ट्रीय चित्रकला प्रदर्शनी में हुआ है | यह प्रदर्शनी मिथिला यानं आर्ट गैलरी, थामेल, काठमांडू नेपाल में आयोजित की जा रही | इस प्रदर्शनी में विश्व भर से चित्रकारों की चयनित पेटिंग्स को प्रदर्शित किये जायेंगे | रांची के धनंजय कुमार की वाटर कलर की दो पेंटिंग्स का चयन (प्रोफेशनल केटेगरी) के प्रदर्शनी के लिए हुआ है | यह प्रदर्शनी रैडआर्ट के द्वारा आयोजित की जा रही है | चित्रकला के हर विधाओं में दक्षता रखने वाले झारखण्ड के युवा चित्रकार की वाटर कलर में बनी वाइल्ड एंड नेचर पे आधारित पेंटिंग्स “पिंक” और “द ब्लू फ्लाई” का चयन हुआ है | हाइपर रीयलिस्टिक स्टाइल में बनाई गयी इन पेंटिंग्स देखने में किसी डिजिटल फोटो से कम नहीं लगते | इसके अलवा धनंजय अपनी कला से विश्व भर से आये हुवे कलाकरों से साझा करेंगे | धनंजय कुमार झारखण्ड के एक युवा चित्रकार है और अंतररास्ट्रीय, राष्ट्रीय और राज्यकीय स्तर के कई प्रतियोगिताओं में अपनी कला प्रतिभा का लोहा मनवा चुके है | शिक्षा से कंप्यूटर इंजिनियर धनंजय 2008 से 2014 तक बैंक में कार्यरत थें और अपनी इसके पश्चात चित्रकला के क्षेत्र में अपनी पहचान बना रहे है | धनंजय बिविन्न स्तर की अंतरास्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओ में अब तक 80 से ऊपर पुरस्कार प्राप्त कर चुके हैं | इनके द्वारा मार्गदर्शन प्राप्त बच्चे राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताएं को जीत कर राज्य का नाम रोशन कर रहे हैं | धंनजय प्रतिभावान निर्धन बच्चों को निशुल्क प्रशिक्षण देने का कार्य भी कर हैं | इनसे निशुल्क शिक्षा प्राप्त कर संस्था का एक छात्र दक्षिण कोरिया तक और गूगल डूडल और गूगल एवेंजर जैसी प्रतियोगिताओं को जीत कर राज्य का नाम रोशन कर रहे हैं| धनंजय इसके साथ साथ बाल सुधर गृह के बच्चों को भी चित्रकला प्रशिक्षण दे कर समाज के मुख्य धारा से जोड़ने का कार्य कर रहे हैं | धनंजय कुमार ने बताया की जुलाई के अंतिम सप्ताह में काठमांडू में आयोजित प्रदर्शनी में भाग लेने का अवसर प्राप्त होना गर्व की बात है , जहाँ विश्व भर के चित्रकारों के साथ काम करने का अवसर मिलेगा और अपने देश और राज्य को विश्व पटल पर रिप्रेजेंट करने का गौरव प्राप्त होगा |
Related Articles
वरुण जालान बने राष्ट्रीय अमृतधारा संयोजक : कहा जो दायित्व मुझे दिया गया है उस पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा
राची, झारखण्ड | जुलाई | 13, 2023 :: बच्चों के विस्तारित पोषण और अनुवांशिक रोगों पर चर्चा 15 और 16 जुलाई 2023 को रिम्स मे वरुण जालान बने राष्ट्रीय अमृतधारा संयोजक : कहा जो दायित्व मुझे दिया गया है उसपर खरा उतरने का प्रयास करूंगा राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र भट्टड़ ने मारवाड़ी युवा मंच रांची शाखा […]
डॉ० राजेश गुप्ता खेल एवं सांस्कृतिक दीक्षांत समारोह-2024 के लिए अधिकृत
राची, झारखण्ड | जून | 13, 2024 :: खेल एवं सांस्कृतिक दीक्षांत समारोह-2024 के संबंध में एक बैठक डीन, छात्र कल्याण, रांची विश्वविद्यालय, रांची के कार्यालय कक्ष में बुलाई बैठक में निम्नलिखित निर्णय लिये गए- 1. निर्णय लिया गया कि समारोह का नाम खेल एवं सांस्कृतिक पुरस्कार समारोह 2024 होगा। 2 समारोह का स्थान राँची […]
लिटिल विंग्स स्कूल बी डिविजन क्रिकेट लीग :: रॉकमैन ग्रीन ने आरसीएफसी को हराया
रांची, झारखण्ड | दिसम्बर | 08, 2022 :: रॉकमैन ग्रीन की टीम ने आज यहां प्रभात तारा स्कूल मैदान में खेले गए लिटिल विंग्स स्कूल बी डिविजन क्रिकेट लीग के तहत आरसीएफसी को 170 रनों से पराजित कर पूरे अंक अर्जित किए रॉकमैन की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 35 ओवर में आठ […]