Breaking News Latest News ख़बरें जरा हटके झारखण्ड

कलाकृति स्कूल ऑफ़ आर्ट्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष में चित्रकारी कार्यशाला का आयोजन

रांची , झारखण्ड | जून | 18, 2019 :: कलाकृति स्कूल ऑफ़ आर्ट्स एवं कलाकृति आर्ट फाउंडेशन के द्वारा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष में एवं योग जागरूकता हेतु आज दिनांक 19-06-2019 को डोरंडा कन्या पाठशाला परिसर में चित्रकला कार्यशाला का आयोजन किया गया है | इस अवसर पर बच्चों ने योग-जीवन जीने की कला विषय पर चित्रकारी की | इस कार्यशाला में कलाकृति स्कूल ऑफ़ आर्ट्स के प्रतिभाशाली बच्चों ने योग से सम्बंधित चित्रों के माध्यम से योग और उसके जीवन में महत्वा को दरसाया | संस्था के छात्रों ने अपने चित्रों के माध्यम से लोगों को योग की महत्ता के बारे में सन्देश दिया |
इस अवसर पर कलाकृति के संस्थापक एवं चित्रकार धनंजय कुमार ने कहा की ये हमारे लिए गर्व की बात है की पुरे विश्व में योग भारत की दें है | आज रांची के नागरिकों को योग दिवस को पुरे विश्व पटल पर लाने वाले भारत के यस्यश्वी प्रधानमंत्री माननीय मोदी जी के साथ योग करने का गौरव प्राप्त हुआ है | योग को हम मात्र योग दिवस के दिन ना कर प्रतिदिन अपने जीवन का अहम् हिस्सा बना लेना चाहिए | संस्था की सचिव रजनी कुमारी ने कहा की बच्चों को शुरुवात से ही योग की शिक्षा देनी चाहिए एवं सभी विद्यालयों में योग शिक्षा को अनिवार्य विषय के रूप में कर देना चाहिए |
आज के कार्यशाला में बच्चों ने योग के विभिन्न आसन एवं इससे होने वाले लाभों को दरसाया | विकास ने माननीय मोदी जी को योग के प्रति प्रेरित करते हुवे आग्रह करते हुवे चित्रण किया | हर्ष ने योग के द्वारा कुंडलियों के जागृत होने की स्थिथि को चित्रित किया | सृष्टि ने योग से मन की शांति प्राप्ति का चित्रण किया | पियूष ने योग से विभिन्न रोगों में हो रहे लाभों जैसे ह्रदय संबंधी रोग, अनिंद्रा , रक्तचाप, मोटापा आदि के बारे में चित्रण किया | सभी चित्रों की प्रदर्शनी रांची के प्रमुख स्थल पर प्रदर्शित की जाएगी |
इस कार्यशाला में आयेशा अहमद , हर्षिता , सुरुचि, माधुरी, श्रिस्टी, स्वेता, पियूष, हर्ष, विकाश, अनिकेत , आकाश, हर्ष रंजन ने भाग लिया एवं अपने कला का परिचय दिया |

Leave a Reply