Breaking News Latest News कैंपस ख़बरें जरा हटके झारखण्ड लाइफस्टाइल

हरिजन मिडिल स्कूल पिठौरिया :: जल संरक्षण अभियान के तहत बच्चो ने बनाई पेंटिंग

 

राची, झारखण्ड  | सितम्बर  | 23, 2022 :: आज दिनांक 23 सितंबर 2022 दिन शुक्रवार  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 73 वे जन्मदिन पर आयोजित “सेवा पखवाड़ा” एव भारत के 75 वा अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत में हरिजन मिडिल स्कूल पिठौरिया कांके में जल संरक्षण अभियान के तहत पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

इस पेंटिंग प्रतियोगिता में कक्षा 06 से 08 कक्षा के सैंकड़ो बच्चो ने जल संरक्षण आभियान के तहत कई तरह के अनोखे अंदाज में पेंटिंग बनाकर झारखंड के सभी नागरिकों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक भी किया।

आज पृथ्वी पर जीवन के लिए जल का होना बहुत ही आवश्य है क्योंकि जल भी वायु के तरह ही मानव जीवन के लिए बहुत ही जरूरी है। सभी जीवित जीव फिर चाहे वह मनुष्य हो या फिर दूसरे जीव-जन्तु हो या पेड़ पौधे सभी अपने जीवन के लिए ताजे पानी पर निर्भर करते हैं।

इसलिए हम सभी लोगों को जल संरक्षण करना बहुत जरूरी है तभी ये संसार सुरक्षित होगा।

आज के पेंटिंग प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में स्कूल के प्राचार्य सुमंत कुमार लाल, भारतीय जनता युवा मोर्चा रांची महानगर के अध्यक्ष श्री रोमीत नारायण सिंह, भारतीय जनता युवा मोर्चा कला एवं खेल प्रकोष्ठ के संयोजक आशुतोष द्विवेदी, भारतीय जनता पार्टी ग्रामीण जिला मंत्री सह मुखिया मुन्नी देवी, बी के राजमती जी समेत अन्य अतिथियों ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

आज के पेंटिंग प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार है-

प्रथम स्थान सायमा परवीन,

द्वितीय स्थान पर सुभम कुमार नायक एवं

तृतीय स्थान पर रहनुमा परवीन रही।

इस अवसर पर मुख्य रूप से अरविंद साहू, प्रमोद दास,संदीप कुमार केशरी, गौरव कुमार, ममता कुमारी,आशा भारती,निर्मला कुमारी,समेत कई शिक्षक -सिक्षिकाएं एवं कई विद्यार्थी गण उपस्थित थे।

यह जानकारी अमन ने दी।

Leave a Reply