Oxford
कैंपस खेल झारखण्ड

आॅक्सफोर्ड क्रिकेट प्रीमियर मैच में शेक्सपियर एवं कीट्स  सदन की बालिकाओं की शानदार जीत

Oxfordरांची, झारखण्ड | मई | 04, 2017 :: आज आॅक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल में आॅक्सफोर्ड क्रिकेट प्रीमियर मैच के तत्त्वावधन में शेक्सपियर एवं इलियट तथा बायरन एवं कीट्स सदन के बालिकाओं के बीच मैच खेला गया।इस मैच का उदघाटन विद्यालय के प्राचार्य सूरज शर्मा ने किया। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को खेलभावना से खेलने का सुझाव देते हुए उनका उत्साहवर्द्धन किया।

इस मैच में शेक्सपियर सदन ने इलियट सदन को 66 रनों से हराया, वहीं कीट्स सदन ने बायरन सदन को 16 रनों से हरा कर अपनी जीत सुनिश्चित की। शेक्सपियर सदन से कक्षा नवम ’अ’ की छात्रा प्रिया अंजलि एवं कीट्स सदन से दसवीं ’इ’ की छात्रा कशिश को उत्कृष्ट खिलाड़ी के रूप में चुना गया। इन्होंने अपने बेहतरीन खेल प्रदर्शन से उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया।

इस अवसर पर विद्यालय के शारीरिक शिक्षक राजाशीष सरकार, विशाल सिंह, सी.सी.ए. इंचार्ज-श्रीमती ए. फातिमा, विभिन्न सदनों के सदन प्रमुख –आर.के. झा, के.आर. झा, श्रीमती पूनम भगत, श्रीमती सुनंदा बाॅल एवं अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएँ तथा विद्यार्थी उपस्थित थे।

Leave a Reply