Breaking News Latest News खेल झारखण्ड

झारखंड राज्य वुशु ओरिएंटेशन प्रोग्राम सम्पन्न

देवघर, झारखण्ड  | जनवरी  | 30, 2023 ::  आज यहाँ होटल दिप सूची के परिसर में झारखंड राज्य वुशु ओरिएंटेशन प्रोग्राम संपन्न हो गया। इसकी जानकारी देते हुए राज्य संघ के प्रेसिडेंट श्री चंचल भट्टाचार्य ने बताया कि झारखंड वुशु एसोसिएशन के द्वारा पहली बार इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है जिसके तहत पहला कार्यक्रम राँची में आयोजित किया गया था।

इसका मकसद जिला एसोसिएशन के पदाधिकारियों को डॉक्यूमेंटेशन की ट्रेनिंग देने है।
आज यहाँ आयोजित द्वितीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम में जिला संघ के उपस्थित पदाधिकारियों को जिला स्तरीय खेल कैलेंडर तैयार करने,बैठक की कार्यवाही की सूचना और उसका व्योरा तैयार करने और उसका प्रॉपर रिकॉर्ड मेंटेन करने,ऑडिट रिपोर्ट की तैयारी करने हेतु एकाउंट्स का व्योरा रखने,सोशल मीडिया पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराने ताकि खिलाड़ियों तक उनकी सीधी पहुँच स्थापित हो सके ,जिला खेल पदाधिकारी के साथ समन्वय स्थापित कर खेल का विकास करने ,कोचेस के लिए राज्य संघ की मदद से उच्चस्तरीय प्रशिक्षण की व्यवस्था करने पर आदि पर चर्चा की गई।
इस कार्यक्रम में विशेष रूप से चंचल भट्टाचार्य, शिवेन्द्र दुबे ने पदाधिकारियों को संबोधित किया।
आज के इस कार्यक्रम में देवघर, दुमका,साहिबगंज, गोड्डा, गिरिडीह,धनबाद,जामताड़ा आदि जिलों के आजाद पाठक,शशिकांत पांडे संजय झा, मृतुन्जय कुमार राय,दीपक सिंह,रवि सिंह,दिनेश यादव,शशि विश्वकर्मा, दीपक दुबे,आशेष कुमार गोप आदि उपस्थित थे।
इसकी जानकारी झारखंड वुशु एसोसिएशन के महासचिव शैलेन्द्र दुबे ने दी।

Leave a Reply