राची, झारखण्ड | दिसम्बर | 03, 2024 ::
विश्व विकलांगता दिवस के अवसर पर दीपशिखा ने स्पेशल ओलंपिक इंडिया के सहयोग से सरला बिरला स्कूल के प्रांगण में एक सर्वसमावेशी खेल का आयोजन किया। इस प्रतियोगिता में निरजा सहाय डीएवी स्कूल, होली क्रॉस स्कूल, सुरेन्द्रनाथ सेंटेनरी स्कूल, विवेकानंद विद्या मंदिर स्कूल, डीएवी आलोक, जीडी गोयनका और बिशप हार्टमैन अकादमी ने भी हिस्सा लिया। कार्यक्रम की शुरुआत सभी शिक्षकों और छात्रों की मौजूदगी में सांस्कृतिक नृत्य और परेड से हुई। मुख्य अतिथि खेल विभाग के निदेशक संदीप कुमार थे। श्रीमती परमजीत कौर, सतबीर सिंह, सुधा ल्हिला, मंजू गुप्ता और गोपिका आनंद थे।
मुख्य अतिथि ने स्पेशल ओलंपिक को स्पोर्ट्स में उचित स्थान दिलाने की दिशा में ठोस कदम उठाने के लिए अपनी प्रतिबद्धता जताई।
जीतने वाली टीम को स्पेशल ओलंपिक भारत द्वारा मेडल्स और सभी प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट दिए गए।




