Breaking News Latest News कैंपस झारखण्ड

राष्ट्रीय खेल दिवस पर मारवाड़ी महाविद्यालय में ऑनलाइन परिचर्चा

 

राँची, 28 अगस्त 2026। राष्ट्रीय खेल दिवस-2026 के अवसर पर मारवाड़ी महाविद्यालय, राँची के खेल एवं एन.एस.एस. विभाग के संयुक्त तत्वावधान में ऑनलाइन परिचर्चा आयोजित की गई। प्राचार्य डॉ. मनोज कुमार के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में करीब 60 छात्र-छात्राओं ने सहभागिता की। परिचर्चा में हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद के व्यक्तित्व एवं कृतित्व तथा विद्यार्थी जीवन में खेलों के महत्त्व पर चर्चा हुई। वक्ताओं ने कहा कि खेल शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के साथ अनुशासन, नेतृत्व, सहयोग और टीम भावना विकसित करते हैं। खेल अधिकारी डॉ. राहुल कुमार ने विद्यार्थियों से नियमित खेल गतिविधियों में भाग लेने का आह्वान किया।

 

Leave a Reply