Breaking News Latest News झारखण्ड लाइफस्टाइल

सरदार शहर : संयम व सौहार्द से सुरभित हो होली का त्यौंहार : साध्वी श्री समन्वय प्रभा जी

सरदार शहर -राजस्थान | मार्च  | 06, 2023 ::  भारत के महान समाज सुधारक आचार्य तुलसी द्वारा प्रवर्तित अणुव्रत आन्दोलन का उद्गम स्थल सरदारशहर, तेरापंथ भवन मे अणुव्रत अनुशास्ता आचार्य श्री महाश्रमण जी की विदुषी शिष्या साध्वीश्री समन्वय प्रभा जी ने संयम के संकल्प की प्रेरणा देते हुए फरमाया कि होली के त्योंहार पर सौहार्द संवर्धन का लक्ष्य रखा जा सकता है ।

रसायन युक्त रंगों का प्रयोग व जल का अपव्यय टाला जा सकता है। साध्वी श्री चैत्य प्रभा,संयम प्रभा जी, जीत मंशा जी आदि का भी सान्निध्य था।

इस अवसर पर अणुविभा की संगठन मन्त्री डॉ.कुसुम लुणिया दिल्ली, का.स.स. डॉ.धनपत लुणिया द्वारा अणुव्रत समिति सरदारशहर के अध्यक्ष पृथ्वीसिंह कल्याणपुरा, उपाध्यक्षा श्रीमती सुमन भंसाली, मंत्री डॉ.प्रभा पारीक, संगठन मंत्री डॉ पवन महर्षि के साथ अणुविभा दिल्ली द्वारा निर्देशित इको फ्रेंडली होली बेनर का विमोचन भी किया गया।

डॉ. लुणिया ने अणुविभा द्वारा प्रदत्त अणुव्रत के प्रकल्पों के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए अणुव्रत अमृत महोत्सव के अमृत से सरदारशहर को आप्लावित करने की प्रेरणा दी|

तेरापंथ सभा के मंत्री राजीव दूगड़, अणुव्रत न्यास समिति के पूर्व जिला संयोजक डॉ पी.के.पांडिया, सुशील निर्वाण, प्रदीप कुमार विद्यार्थी, विकास पारीक, मनीष पटावरी , भारती जोशी, भरत गौड़, ज्ञानशाला की प्रभारी सहित अनैक विशिष्ट व्यक्तित्व यहाँ उपस्थित थे।

Leave a Reply