Breaking News Latest News ख़बरें जरा हटके झारखण्ड लाइफस्टाइल

पर्यावरण संरक्षण के लिए रांची नगर निगम एव रिलेशंस ने किया पौधारोपण

राची, झारखण्ड | जून 30, 2024 ::

रांची नगर निगम के नगर आयुक्त अमित कुमार के निदेसानुसार आज पर्यावरण संरक्षण अभियान के मद्देनजर आज कांके रोड स्थित वी के इंक्लेव के समक्ष सटे रास्ते के किनारे में रिलेशंस के सहयोग से पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। पर्यावरण प्रेमियों ने 31 वृक्ष लगाकर उसकी देख भाल और उसकी सेवा का संकल्प भी लिया ।

इस अवसर कई बच्चों एवं बुजुर्गो ने भी बढ़ चढ़ के हिस्सा लिया।

मौके पर मुख्य रूप से रांची नगर निगम के सहायक अभियंता सौरभ केशरी, रिलेशंस के निदेशक आशुतोष द्विवेदी, रांची नगर निगम राजकुमार , सुधाकर यादव समेत अपार्टमेंट के अध्यक्ष पी सी झा,आलोक रंजन, दुर्गेश कुमार, सुभाष मिश्रा, अंबुज कुमार, राजीव रंजन, शशि भूषण, वी के सिन्हा, अभिषेक कुमार,आर ई पाल,राम चंद्र महतो समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

सभी लोगों ने कहा कि प्रकृति की रक्षा हेतु अब हम सभी को आगे आने की जरूरत है। पर्यावरण संरक्षण अभियान के तहत युद्ध स्तर पर वृक्षारोपण कर उनकी सेवा और देखभाल कर अपनी प्रकृति को हरा भरा करने में हम सभी को अब आगे की जरूरत है ।

 

Leave a Reply