Breaking News Latest News कैंपस झारखण्ड

बिरसा मुंडा फन पार्क में एक दिवसीय योग ध्यान शिविर : प्रतिभागियों को मिला प्रशस्ति पत्र

राची, झारखण्ड  | फरवरी |  17, 2025 ::

जेल मोड़ स्थित बिरसा मुंडा फन पार्क में बिरसा मुंडा फन पार्क, स्कूल ऑफ योगा, रांची यूनिवेसिटी एवं रिलेशंस के संयुक्त तत्वावधान में आज एकदिवसीय योगा ध्यान शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कई विद्यार्थियों ने इस शिविर में भाग लिया। विद्यार्थियों ने योग क्रिया, कपालभाती,अनुलोम विलोम, भ्रामरी, गोमुखासन, ताड़ासन व ध्यान के बारे में विस्तार पूर्वक किया और समझा। आधुनिक समय में हम लोग अपने खान पान, संतुलित रखकर व योग कर के अनेक बीमारियों से बच सकते है। विद्यार्थियों ने योग के माध्यम से स्वास्थ्य शरीर एवं तनाव रहित रहने का संकल्प भी लिया। योग के नियमित अभ्यास से हम अपने जीवन को स्वास्थ्य और रोगमुक्त रख सकते हैं।

 

आज के इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रांची विश्वविद्यालय रांची के डी एस डब्लू सुदेश कुमार साहू मुख्य रूप से उपस्थित थे। वहीं विशिष्ठ अतिथि के तौर पर डॉ मधुलिका वर्मा निर्देशिका स्कूल ऑफ योगा, रांची यूनिवर्सिटी, प्रो आनंद कुमार ठाकुर पूर्व कॉर्डिनेटर स्कूल ऑफ योगा, रांची यूनिवर्सिटी,जेल पार्क के संचालक आर्यन चोपड़ा, रिलेशंस के निदेशक आशुतोष द्विवेदी व रांची नगर निगम के धीरज कुमार उपस्थित थे।

अतिथियों ने संयुक्त रूप से सभी योग प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

 

इस अवसर पर योग शिक्षिका संतोषी कुमारी, विकास कुमार गोप, डॉ सुभाष साहू, शिवली अख़्तर, मोसरत परवीन, आइसा फातिमा, आकांशा सिंह, पम्मी कुमारी, अभिषेक कुमार, रौशन कुमार, उज्ज्वल कुमार, राधे भट्ट, निरंजन राम, दीपक कुमार, सूरज कुमार, कुंदन सोनी, अभिषेक कुमार, इम्तियाज शेख आदि कई लोग उपस्थित थे।

 

 

 

 

Leave a Reply