Breaking News Latest News झारखण्ड

झारखंड यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स की रांची महानगर कमेटी का गठन :: जावेद अख्तर अध्यक्ष, उदय चौहान महासचिव

रांची , झारखण्ड | जून | 09, 2020 :: झारखंड यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स की रांची महानगर कमेटी का गठन आज कर दिया गया। यूनियन के रांची महानगर के सदस्यों की उपस्थित में जावेद अख्तर को इस महानगर कमेटी का अध्यक्ष और उदय चौहान को महासचिव मनोनित किया गया है। यूनियन की प्रदेश कमेटी के तीन पदाधिकारियों की उपस्थिति में इस मुद्दे पर एक संक्षिप्त चर्चा हुई। इसमें बताया गया है कि कोरोना की वजह से खास तौर पर मीडिया जगत में जो संकट छाया हुआ है, उसके दूरगामी परिणामों को समझते हुए ही इस कमेटी को अत्यधिक सक्रिय करने तथा रांची के स्तर पर अधिकाधिक जिम्मेदारी सौंपने का फैसला लिया गया है। करीब एक माह से सारी परिस्थितियों पर विचार करने के उपरांत इस कमेटी को अंतिम स्वरुप प्रदान किया गया है।
नवगठित समिति के पदाधिकारियों के नाम इस प्रकार हैं।
अध्यक्ष जावेद अख्तर, उपाध्यक्ष रतन लाल, विशु प्रसाद, राजीव, हेमंत झा, महासचिव उदय चौहान, सचिव आरती सिंह, सैयद रमीज, कुबेर सिंह, सूरज सिंह, कोषाध्यक्ष शकील अख्तर, कार्यकारिणी सदस्य – समीर हैजाजी, पुष्कर महतो, चंदन वर्मा, आकाश सिंह, मो. आसिफ, संजीव मिश्रा, प्रदीप ठाकुर, चंदन भट्टाचार्य, मुन्ना कौशिक, विशु विशाल, अंकुर सिन्हा, परवेज कुरैशी, चंदन सिन्हा, प्रतीक सिंह, संजीत कुमार झा, हेमंत सूत्रधार, रिकी राज, आकाश कुमार, संतोष सिंह, विनय मुर्मू, नैयार शाहिद, नौशाद, राज सिंह, पूजा भारती, पंकज राणा, सैयद फिरोज, विजय कुमार गोपा, विनय राज। इस कमेटी में विनय राज संगठन सचिव सह प्रवक्ता तथा पुष्कर महतो उप प्रवक्ता होंगे।

Leave a Reply