राची, झारखण्ड | फरवरी | 16, 2025 ::
सरना नवयुवक संघ की बैठक हातमा मोराबादी स्थित आदिवासी लूर अड्डा में डॉ हरि उराँव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में सरहुल पूर्व संध्या धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया। डॉ उराँव ने बताया कि सरहुल पूर्व संध्या आगामी 31 मार्च 2025 को मनाया जायेगा। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि सरहुल पर्व पर केन्द्रित पत्रिका सरना फूल हेतु विभिन्न विषयो यथा आदिवासी सांस्कृतिक, सामाजिक, आर्थिक, शैक्षणिक और समसामयिक विषयों पर आलेख 28 फरवरी तक भेजने, सामाजिक सेवा हेतु विशिष्ट पाँच व्यक्तियों को सम्मानित करने, प्रसिद्ध चित्रकार लोधेर उराँव द्वारा निर्मित चित्रों की प्रदर्शनी एवं बिक्री हेतु आदिवासी लूर अड्डा में रखा जाएगा।
डॉ उराँव ने बताया कि तैयारी का जायजा हेतु संघ की अगली बैठक 18 फरवरी को दोपहर 1 बजे रखीं गयी है।
बैठक में प्रो धीरज उरांव, डॉ बंदे खलखो, प्रो विकास उराँव, प्रसिद्ध चित्रकार सह सहायक शिक्षक लोधेर उरांव, डॉ जोहे भगत, शोधार्थी कृष्णा उराँव, मंजू कुमारी, अमर उराँव सहित अन्य उपस्थित थे ।



