राची, झारखण्ड | मई | 27, 2024 ::
राजधानी रांची के जयपाल सिंह स्टेडियम में रांची जिला वूडबॉल संघ कि ओर से एकदिवसीय देवराज उरांव मेमोरियल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया, जिसमे 30 वुडबॉल खिलाड़ियों ने भाग लिया।
मुख्य अतिथि के रूप में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय पिठौरिया ब।डू कि संचालिका बी के राजमती बहन एव झारखंड राज्य वूडबॉल संघ के अध्यक्ष राज कुमार पोद्दार उपस्थित थे।
विशिष्ट अतिथि के रूप में भारतीय जनता युवा मोर्चा कला एवं खेल प्रकोष्ठ रांची महानगर के संयोजक आशुतोष द्विवेदी, झारखंड राज्य वूडबॉल संघ के सचिव गोविंद झा, दीपक वर्मा, अंश वर्मा आदि कई लोग उपस्थित थे।
सभी ने संयुक्त रूप से विजेता एवम उप विजेता हासिल करने वाले बालक/बालिका खिलाड़ियों को ट्राफी देकर पुरस्कृत किया।
प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार हैं:-
बालक वर्ग में…
प्रथम- बंटी टोप्पो
द्वितीय -राजू गोप
तृतीय -शुभम कुमार शर्मा रहे।
बालिका वर्ग में..
प्रथम – नेहा कुमारी
द्वितीय -प्रभा मांझी
तृतीय -नीरा कुमारी रहीं।




