Breaking News Latest News झारखण्ड

वृद्ध ग्रामीणों के बीच कम्बल, उनी टोपी एव उनी मोजा वितरण 

 

राची, झारखण्ड  | नवम्बर  |16, 2022 ::  एम•आर•एस• श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट एव स्वामी सदानंद प्रणामी चैरिटेबल ट्रस्ट (रजि•) दिल्ली शाखा रांची के सयुंक्त तत्वाधान मे पडने वाले ठण्ड के प्रकोप को देखते हुए झारखंड के स्थापना दिवस के अवसर पर आज बुधवार दिनांक 16 नवम्बर 2022 को अभावग्रस्त ग्रामीण महिलाओ और पुरुषो एव वृद्ध ग्रामीणों के बीच इस इस वर्ष पडने वाली कड़ाके की ठण्ड के प्रकोप को देखते हुए निस्वार्थ भाव से सेवा कर रहे है श्री कृष्ण प्रणामी ट्रस्ट के सदस्य।*

आज ट्रस्ट के उपाध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद अग्रवाल,मनोज चौधरी, बिष्णु सोनी ने स्थापना दिवस के अवसर पर हेहल प्रखण्ड के पाहन टोली ,पहाड टोली,मुण्डा टोली,पाहन टोली की समाजिक कार्यकर्ता किरण बंदो की उपस्थिति मे पाहन टोली के मैदान मे विभिन्न बस्तीयों से आये हुए लगभग 225 अभावग्रस्त एव वृद्ध महिला-पुरुषों के बीच संस्था के सदस्यों ने प्रत्येक अभावग्रस्त ग्रामीणों को कम्बल,ऊनी टोपी एव ऊनी मोजा एवम बिस्किट का निशुल्क वितरण किया।

संस्था के सदस्यों के लगभग 225 कम्बलो ऊनी टोपी एव ऊनी मोजा एवम बिस्किट का निशुल्क वितरण किया गया।

आज की सेवा के महान कार्य मे संस्था के उपाध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद अग्रवाल, सचिव मनोज कुमार चौधरी,सज्जन पाडिया, बिष्णु सोनी,ओमप्रकाश सरावगी,पवन पोद्दार(ताउ) विशाल जालान,सुरेशअग्रवाल, शिव भगवान अग्रवाल, जगदीश अग्रवाल,आलोक सिंह धीरज कुमार गुप्ता धर्मजीत सिंह इनके अलावा भी संस्था के और भी बहुत से सदस्य उपस्थित थे।

।मानव सेवा माधव सेवा। ॥तुम सेवा से पाओगे पार॥

यह सभी जनकारी संस्था के उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल (राजु अग्रवाल) ने दी। 9431108420

Leave a Reply