Breaking News Latest News कैंपस झारखण्ड

संत जेवियर्स कॉलेज रांची में स्नातकोत्तर के नए छात्रों का हुआ स्वागत

राची, झारखण्ड  | अक्टूबर   16, 2024 ::

संत जेवियर्स कॉलेज में दिनांक-16/10/2024 बुधवार को नए सत्र 2024-26 में नामांकित स्नातकोत्तर के विद्यार्थियों का स्वागत किया गया। इस अवसर पर आयोजित ओरिएंटेशन कार्यक्रम में जेसुइट शिक्षा प्रणाली एवं विरासत पर चर्चा की गयी। तत्पश्चात कॉलेज के विज़न एवं मिशन के बारे में बताया गया। साथ ही विद्यार्थियों को कॉलेज में उपलब्ध सारी सुविधाओं, दिशा-निर्देशों एवं कॉलेज के विभिन्न कमिटियों के बारे में विस्तार से अवगत कराया गया। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. फादर एन. लकड़ा, एसजे ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि चरित्र निर्माण, शिक्षा के उद्देश्य को पहचानिए और समाज को समर्थ बनाईये| उन्होंने जेसुइट सोसाइटी के स्वर्णिम इतिहास के बारे में भी छात्रों को बताया| कॉलेज के उप-प्राचार्य डॉ. फादर प्रदीप रोबर्ट कुजूर, एसजे ने स्पष्ट दिशा-निर्देश देकर बताया कि कॉलेज अनुशासन के कारण ही अग्रणी संस्थान के रूप में खुद को स्थापित किया है| छात्रों को बताया कि वे अपने शैक्षिक जीवन को गंभीरता से लें और कठिन मेहनत कर अपना सर्वांगीण करें।

मौके पर कॉलेज के रेक्टर फादर सुधीर मिंज, एसजे, उप-प्राचार्य(इवनिंग) डॉ. फादर अजय अरुण मिंज,एसजे, रजिस्ट्रार डॉ. फादर प्रभात केनेडी सोरेंग, एसजे, बीएड विभागाध्यक्ष डॉ. फादर फ्लोरेंस पूर्ति, एसजे, तीनों संकाय के डीन, डीएसडब्ल्यू डॉ. संजय सिन्हा, आईक्यूएसी संयोजक डॉ. शिव कुमार, सभी विषय के विभागाध्यक्ष, बर्सर फादर रवि हेमंत कुजूर,एसजे, अन्य प्राध्यापकगण सहित नए छात्र-छात्राएं उपस्थित थे|

Leave a Reply