Breaking News Latest News झारखण्ड राजनीति

पुण्यतिथि पर याद किए गए सामाजिक न्याय आंदोलन के राष्ट्रीय नायक, बाबू शिवदयाल सिंह चौरसिया

राची, झारखण्ड  | सितम्बर   18, 2024 ::

सामाजिक न्याय आंदोलन के राष्ट्रीय नायक थे बाबू शिवदयाल सिंह चौरसिया उनकी पुण्यतिथि पर राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता ने श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद कहीं।
उन्होंने कहा, बाबू शिवदयाल सिंह चौरसिया प्रथम राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के वरिष्ठ सदस्य, राज्यसभा सांसद, सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता थे। उन्होंने संविधान में अनुच्छेद 39 ए जोड़कर निःशुल्क लोक अदालत के माध्यम से न्याय पाने का बड़ा काम किया। आजादी के पूर्व भी वे साइमन कमीशन के समक्ष पिछड़े वर्गों की समस्याओं को मजबूती से रखा था। श्री गुप्ता ने आगे कहा बाबू शिवदयाल सिंह चौरसिया ने काका कालेलकर आयोग के वरिष्ठ सदस्य के रूप में 67 पन्ने का प्रस्ताव दिया, जिसे मंडल आयोग ने बहुत सारी प्रस्ताव अंगीकृत किया। आज ओबीसी समुदाय को उनका अधिकार प्राप्त हो रहा है।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता के साथ दीनानाथ प्रसाद, राम अवतार कश्यप, शुभम विश्वकर्मा, वसीम अकरम, मो जुनेद, राम लखन साहू आदि ने बाबू शिवदयाल सिंह चौरसिया के तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

 

 

Leave a Reply