राची, झारखण्ड | दिसम्बर | 30, 2024 ::
कांके नवा टोली बाड़ू पिठौरिया स्थित प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय कि ओर से ब्रह्मा वत्सो का “स्नेह मिलन ” समारोह का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर संस्थान कि संचालिका बी के राजमती बहन ने कहा कि पुराने स्वभाव, संस्कार एवं व्यर्थ के चिंतन तनाव, नशा और जीवन के समस्त बुराइयों को त्याग कर आने वाले नए युग,नए विचार और नए उमंग उत्साह और अपने जीवन में सद्गुणों को धारण कर हमें नया वर्ष मानना है।
आने वाले जनवरी माह विशेष निरहंकारी, निर्विकारी और निरकारी बनने का ज्वाला मुखी योग बट्टी कर अंतर आत्मा को दिव्य परिवर्तन कर संसार में नया परिवर्तन लाना है। जनवरी माह विशेष फरिश्ता बनने का माह है। जनवरी माह में शांति का टावर, पवित्रता का टावर और शक्ति का टावर है।हम सबको नए साल में इस शक्ति को प्राप्त पूरे संसार में फैलाना है। इस अवसर हजारों ब्रह्मा वत्सो ने दृढ़ प्रतिज्ञा की।ब्रह्माकुमारियों ने आठ घंटा मेजिटेशन कर प्राकृतिक के पांचों तत्वों को और समस्त मानव जीवन को शुभ भावना और शुभ कामना करने का संकल्प लिया।
इस अवसर मुख्य रूप बी के रेखा, उषा देवी, लक्ष्मी देवी, शकुंतला देवी, रीता देवी, बसंती देवी, लीला देवी, ऊर्मिला देवी, कविता सेन ,आदि कई लोग उपस्थित थे।




