Breaking News Latest News झारखण्ड लाइफस्टाइल

समर्पण शाखा द्वारा निशुल्क जांच  शिविर

राची, झारखण्ड  | जुलाई  22, 2024 ::

झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में राँची समर्पण शाखा द्वारा नौ पूर्व प्रांतीय अध्यक्षों के सम्मान में नो दिवसीय कार्यक्रम 15 जुलाई से 23 जुलाई का आयोजन किया जा रहा है ।

आज सुबह जांच शिविर का कार्यक्रम शाखा के पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल के सम्मान में किया गया। भारी बारिश में निशुल्क जांच शिविर का आयोजन गुरु पूर्णिमा के अवसर पर श्याम मंदिर में आने वाले दर्शनार्थियों के बीच में एक घण्टे का शिविर लगाया गया। जिसमें 25 लोग लाभान्वित हुए।

शाखा द्वारा नियमित रूप से जांच शिविर का आयोजन करते रहते है।

कार्यक्रम में अध्यक्ष विनीत सिंघानिया , संयोजिका कविता सोमानी, कोमल झुनझुनवाला, आशा सराफ, कविता जालान, पायल जैन, हेमा, रितु पोदार उपस्थित थी ।

Leave a Reply