Breaking News कैंपस झारखण्ड लाइफस्टाइल

बंका मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय बांधगाड़ी में शिक्षण सामग्री का वितरण

समाजसेवा एवं शिक्षा के क्षेत्र में लगातार सक्रिय बंका मेमोरियल ट्रस्ट की ओर से उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय, बांधगाड़ी में बच्चों के बीच शिक्षण सामग्रियों का वितरण किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के जरूरतमंद बच्चों को कॉपी, पेंसिल, रबड़, कटर जैसी आवश्यक सामग्री के साथ-साथ बिस्किट और चॉकलेट देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

​कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बंका मेमोरियल ट्रस्ट के ट्रस्टी दीपक बंका उपस्थित रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के तौर पर वार्ड नंबर 6 की पार्षद मोनिका खलखो, पार्षद प्रतिनिधि आनंद खलखो, सहिया वीना कुजूर, ट्रस्ट के सदस्य अमित कुमार एवं समाजसेवी आशुतोष द्विवेदी उपस्थित रहे।

​इस अवसर पर मुख्य अतिथि दीपक बंका ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि आज के दौर में बच्चों को शिक्षा सामग्री उपलब्ध कराना और उन्हें सही शिक्षा से जोड़ना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि ‘शिक्षा दान ही महादान’ है और इससे बेहतर कोई दूसरा सामाजिक कार्य नहीं हो सकता। शिक्षा ही वह सशक्त माध्यम है जिसके जरिए बच्चे अपने भविष्य को उज्ज्वल बना सकते हैं और समाज तथा देश के विकास में अपना योगदान दे सकते हैं। उन्होंने बच्चों को नियमित पढ़ाई करने और अनुशासित रहने की प्रेरणा दी।

​कार्यक्रम के दौरान अतिथियों के हाथों अध्ययन सामग्री पाकर बच्चों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी। इस

 

Leave a Reply