
रांची , झारखण्ड | जनवरी | 15, 2020 :: नमो पतंग उत्सव के तत्वधान में आज मोराबादी मैदान में मकर संक्रांति के उपलक्ष में पतंग उत्सव का आयोजन किया गया इस कार्यक्रम का उद्घाटन रांची के सांसद संजय सेठ के द्वारा संपन्न हुआ इस अवसर पर रांची के डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय विशेष रूप से उपस्थित थे इस अवसर पर सांसद संजय सेठ ने सबसे पहले रांची वासियों को मकर संक्रांति एवं टुसू पर्व की ढेर सारी बधाई देते हुए कहा कि यह उत्सव सैकड़ों साल पुरानी परंपरा को याद दिलाती है इस परंपरा को बचाए रखने के उद्देश्य लगातार 8 वर्षों से इसका आयोजन किया जा रहा है ताकि हमारे बच्चे इस परंपरा को जान सके अपनी संस्कृति को पहचान सके इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य है पतंग उत्सव गंगा जमुनी तहजीब कायम रखती है इस पर्व के माध्यम से यह संदेश जाता है कि हम सबका साथ सबका विकास की संस्कृति को बचाए रखना है इस अवसर पर द राइजिंग स्टार इवेंट के द्वारा रंगारंग कार्यक्रम आयोजित की गई इस इवेंट में बेटी बचाओ नाटक प्रदर्शन और नारी अबला नहीं सबला है नारी हमारे हिंदुस्तान की शान है की प्रस्तुति ने लोगों को भावविभोर कर दिया मारवाड़ी युवा मंच रांची शाखा की ओर से खिचड़ी भोग का वितरण किया गया सांसद सेठ द्वारा बच्चों के बीच 1000 पतंग का वितरण किया गया इस अवसर पर सांसद सेठ सहित बच्चों तथा रांची वासियों ने पतंग उड़ा कर इस उत्सव का आनंद लिया इस कार्यक्रम में रांची के हजारों की संख्या में बच्चों ने भाग लिया इस अवसर पर मुकेश कावड़ा ,नंदकिशोर सिंह चंदेल, संजय पोद्दार, योगेंद्र नारायण सिंह, डॉक्टर मनोज कुमार, रमेंद्र कुमार, रवि सिंह, सुमित सिंह, विशाल पाडिया, विकास अग्रवाल, कुमार निकेश सिंह ,छत्र धारी महतो, अमित सिंह, राज वर्मा, विकास अग्रवाल, धीरज महतो, दीपक जलाना ,प्रमोद मोदी, बलराम वर्मा ,अमित सेठी यश गुप्ता, अरविंदर सिंह खुराना, रवि आनंद, समीर जोशी, सनी केडिया, शाहिद रहमान ,सहित सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित थे




