Breaking News Latest News झारखण्ड

अपर नगर आयुक्त द्वारा वार्ड नंबर 26, 27, 28 एवं 34 का भ्रमण एवं जनता से सीधा संवाद

रांची, झारखण्ड | अप्रैल  | 02, 2021 :: आज रांची नगर निगम के अपर नगर आयुक्त राजेश कुमार एवं ओमकार पांडे ने पानी की समस्या को देखते हुए रांची नगर निगम क्षेत्र में सबसे ज्यादा समस्या से जूझ रहे वार्ड नंबर 26, 27, 28 एवं 34 नंबर वार्ड का भ्रमण किया एवं जनता से सीधा संवाद स्थापित कर यह जानने की चेष्टा की की हरमु, विद्यानगर,गंगानगर, स्वर्ण जयंती नगर के क्षेत्र में पानी की आपूर्ति टैंकर के माध्यम से किस तरह की जा रही है और लोगों को और कितने पानी की आवश्यकता है जनता ने अपनी बात को सीधा रांची नगर निगम के पदाधिकारियों एवं पार्षदों के समक्ष रखा और अपना समस्या के समाधान के लिए स्थानीय पार्षद अरुण कुमार झा, ओम प्रकाश, रश्मि चौधरी एवं विनोद सिंह द्वारा किए जा रहे प्रयास के बारे में बतलाया साथ ही अपनी समस्या को भी रखा, पदाधिकारी ने इसे समाधान करने का आश्वासन दिया और आने वाले गर्मी में किसी को भी पानी की समस्या न हो इसकी रणनीति बनाई, चारों वार्ड के पार्षद सहित नगर निगम के पदाधिकारी एवं कर्मचारी जनता से सीधा संपर्क कर उनके समाधान करने का आश्वासन चारों वार्ड में दिया गया, भ्रमण के दौरान अरुण कुमार झा वार्ड 26 ओम प्रकाश वार्ड 27 रश्मि चौधरी वार्ड 28 एवं विनोद सिंह वार्ड 34 सामूहिक रूप से सभी वार्डों में मौजूद रहे

Leave a Reply