राची, झारखण्ड | दिसम्बर | 19, 2024 ::
पांचपरगना महाविद्यालय में हुए “रांची विश्वविद्यालय अंर्तमहाविद्यालय जनजातीय एवं क्षेत्रीय नृत्य महोत्सव सह प्रदर्शनी” के जनजातीय सामूहिक नृत्य में मारवाड़ी महाविद्यालय, रांची का मुण्डारी नृत्य दल विजेता बना । विजेता टीम को रांची विश्वविद्यालय के छात्र कल्याण संकायाध्यक्ष डॉ. सुदेश कुमार साहू द्वारा पुरस्कृत किया गया था ।
इस अवसर पर जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. खातिर हेमरोम, मुण्डारी भाषा के सहायक प्राध्यापक श्री जुरा होरो, खोरठा भाषा के सहायक प्राध्यापक सह एन.सी.सी. के केयर टेकर ऑफिसर डॉ. अवध बिहारी महतो आदि भी उपस्थित रहे और उन्होंने भी विजेता बने छात्रों को जीत की बधाई दी और प्रोत्साहित किया ।
मुंडारी नृत्य दल में मुख्य रूप कोनता मुंडा, सिरका मुंडा, अनूप डेमता, मेगा मुंडा, मंगल मुंडा, सागर हसा, डोंडा मुंडा, दुर्गा मुंडा, गजू मुंडा, प्रिया मुंडा, मार्रियम लोंगा, जुलियानी ओड़िया, कविता भूत कुमारी आदि ने भाग लेकर मारवाड़ी महाविद्यालय को इस प्रतियोगिता में विजेता बनाया ।
सधन्यवाद !



