Breaking News Latest News खेल झारखण्ड

17वी जेड स्नूकर एवं पुल चैंपियनशिप : दोहरा खिताब जीतने वाले यश किंगर बने प्लेयर ऑफ टूर्नामेंट

राची, झारखण्ड  | दिसम्बर |  19, 2024 ::

सात दिवसीय 17वां जेड स्नूकर एवं पुल चैंपियनशिप का बरियातू स्थित गेमर्स गैराज क्लब में आज समापन हुआ। यह टूर्नामेंट हर साल डॉ मोहम्मद ज़ाकिर के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित किया जाता है। इस प्रतियोगिता में अलग अलग इवेंट्स निम्न विजेता एवं उपविजेता रहे – मास्टर स्नूकर यश किंगर ने अरमान को हराया, मास्टर सिक्स रेड्स में यश किंगर ने दिव्या ज्योति (टीपू) को पराजित किया, नील सिन्हा मिनी सिक्स रेड्स में अनुज को हराया। अनुज ने मिनी स्नूकर में आदर्श को हराया । 9 बॉल्स में चाहत ने रोहित चौधरी को हराया। इमर्जिंग प्लेयर का ट्रॉफी यश दास मिला। मुख्य अतिथि वरिष्ठ पत्रकार शंभू नाथ चौधरी ने विजेताओं और उपविजेताओं को ट्रॉफी, गिफ्ट और ईनाम राशि देकर उनका उत्साह बढ़ते हुए कहा कि स्नूकर-पूल एक एकाग्रता, अनुशासन और कौशल का खेल है उसी अपनी ज़िंदगी के लक्ष्य प्राप्ति पर भी अमल में लाएं ।क्लब की ओर से विजेताओं और उपविजेताओं को मेंबरशिप दिया गया। इस अवसर पर डॉ मोहम्मद ज़ाकिर, यश किंगर, इंद्रजीत, नील, सुमित, अरमान, यश दास, समीर, अंकित, तनवीर, रुस्तम सहित सभी खिलाड़ी मौजूद थे।

Leave a Reply