रांची, झारखण्ड | फरवरी | 12, 2023 :: इलेक्ट्रिक वाहनों के ब्राण्ड ओकाया इवी ने नए स्कूटर ओकाया फास्ट एफ3 के लॉन्च किया है। ओकाया फास्ट एफ3 एक बार चार्ज करने के बाद 125 किलोमीटर की रेंज देता है। यह वॉटरप्रूफ और डस्ट-रेज़िस्टेन्ट है तथा लोडिंग क्षमता पर 70 किलोमीटर की अधिकतम स्पीड देता है। अपने अनूठे फीचर्स और सुरक्षा मानकों से युक्त ओकाया फास्ट एफ3 को उन लोगों के लिए डिज़ाइन किया गया है जो किफ़ायती एवं भरोसेमंद स्कूटर चाहते हैं। आधुनिक उपभोक्ताओं की ज़रूरतों को पूरा करने वाला यह स्कूटर 1200 वॉट की मोटर से पावर्ड है जो 2500 वॉट की पीक पावर देता है तथा लिथियम-आयन एलएफपी ड्यूल बैटरियों से युक्त स्विचेबल टेक्नोलॉजी के साथ आता है। इसे पूरी तरह से चार्ज होने में तकरीबन 4-5 घण्टे लगते हैं। स्कूटर बैटरी एवं मोटर पर 3 साल की वारंटी के साथ आता है। फीचर्स से युक्त स्कूटर ओकाया फास्ट एफ3रु 99,999 की कीमत पर छह शानदार कलर्स मैटेलिक ब्लैक, मैटेलिक स्यान, मैट ग्रीन, मैटेलिक ग्रे, मैटेलिक सिल्वर और मैटेलिक व्हाईट में उपलब्ध होगा। स्कूटर टेलीस्कोपिक फ्रन्ट सस्पेंशन और रियल सस्पेंशन के लिए हाइड्रॉलिक स्प्रिंग शॉक एर्ब्ज़ाबर्स के साथ आता है।
Related Articles
जन्मजात टेढ़े मेढ़े पैर वाले बच्चों का इलाज बिना चीड़ फाड़ के संभव : डॉ कुमार शशिकांत :: सदर अस्पताल मे हुई कार्यशाला
राची, झारखण्ड | मार्च | 29, 2025 :: टेढ़े मेढ़े पैर वाले नवजात बच्चों के उपचार पर कार्यशाला का आयोजन रांची सदर अस्पताल के ऑडिटोरियम (8 वें तल्ले )मे संपन्न हुआ। इस कार्यशाला सह प्रशिक्षण शिविर का आयोजन क्योर इंटरनेशनल इंडिया ट्रस्ट एवं सी एम.पी.डी.आई.के सहयोग द्वारा आयोजित किया गया था। इस प्रशिक्षण शिविर मे […]
कलाकृति स्कूल ऑफ़ आर्ट्स ने कला शिक्षा हेतु प्रदान की 2.62 लाख मूल्य की छात्रवृति
रांची, झारखण्ड । जून | 06, 2017 :: कलाकृति स्कूल ऑफ़ आर्ट्स एवं कलाकृति आर्ट फाउंडेशन द्वारा मंगलवार 06 जून 2017 को डोरंडा कन्या पाठशाला प्रांगन में सामाजिक दायित्वा एवं कौशल विकाश योजना के तहत “पेंट योर फ्यूचर” कला छात्रवृति वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया| इस वर्ष विभिन्न विद्यालाओं के 600 छात्राओं में से […]
साहिब श्री गुरु गोविन्द सिंह जी के पावन प्रकाश पर्व को समर्पित प्रभात फेरियों के रूट :: 26 – 12 – 22 दिन सोमवार
राची, झारखण्ड | दिसम्बर | 25, 2022 :: साहिब श्री गुरु गोविन्द सिंह जी के पावन प्रकाश पर्व को समर्पित प्रभात फेरियों के रूट :: 26 – 12 – 22 दिन सोमवार मेन रोड की प्रभात फेरी बसो द्वारा लेक रोड सरदार गुरजंट सिंह, बाबू तीरथ दास जी के घर से गौशाला मनजीत सिंह कीर, […]


