Breaking News Latest News कैंपस ख़बरें जरा हटके खेल झारखण्ड लाइफस्टाइल

राँची विश्वविद्यालय आयोजित करेगा स्पोर्ट्स कन्वोकेशन ::  प्रो डाॅ अजीत कुमार सिन्हा ( कुलपति )

 

,राची, झारखण्ड  | नवम्बर  | 18, 2022 ::  राँची विश्वविद्यालय अंतर महाविद्यालय पुरूष क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन समारोह के मुख्य अतिथि कुलपती प्रो डाॅ अजीत कुमार सिन्हा ने ओवरोल चैम्पियन रहे मरवाडी कालेज के विजेता टीम को ट्राफी देकर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने ने कहा की सीमीत संसाधन में भी हमारे खिलाड़ी विद्यार्थीयों का अच्छा प्रदर्शन रहा वह प्रशंसनीय है। विश्वविद्यालय भविष्य में खेल के क्षेत्र में एक अलग पहचान बनायेगा इसके लिये फरवरी तक हर संभव प्रयास का परिणाम दिखेगा और विश्वविद्यालय स्पोर्ट्स कन्वोकेशन आयोजित करेगा। उन्होंने सभी महाविद्यालय के टीम को बधाई दिया साथ ही आयोजक महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ बी पी वर्मा सहित सभी को बधाई दिया। मौके पर मारवाड़ी काॅलेज के प्राचार्य डाॅ मनोज कुमार, जे एन कालेज के प्राचार्य डाॅ अबरार अहमद, राँची विश्वविद्यालय के एफ ओ डाॅ के ए एन शाहदेव, एन एस एस कोआडिनेटर डाॅ ब्रजेश कुमार, विश्वविद्यालय के कुलानुशासक डाॅ बी आर झा, डाॅ मंजु मिंज, डाॅ निवेदिता, डाॅ शिल्पी सिंह, डाॅ मतयुर रहमान, डाॅ ओम प्रकाश, डाॅ मलय भारती, डा शैलेंद्र , सुशिला, डाॅ कंचन मुण्डा सहित सभी शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी मौजूद रहे। डोरण्डा महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ बी पी वर्मा ने सभी अतिथियों का स्वागत पुष्प गुच्छ एवं स्मृति चिन्ह देकर किया साथ ही सभी को धन्यवाद ञापित किया।

Leave a Reply