धनबाद, झारखण्ड | दिसम्बर | 25, 2021 :: गढ़वा के मुकेश कुमार और धनबाद की माधवी बिलोचन झारखंड राज्य पावरलफ्टिगिं प्रतियोगिता में क्रमश: स्ट्रांग मैन व स्ट्रांगेस्ट वुमन ऑफ झारखंड बने। राज्य प्रतियोगिता और पूर्वी क्षेत्र प्रतियोगिता एक साथ धनबाद में संपन्न हुई। इसमें पूवीर् क्षेत्र प्रतियोगिता में झारखंड ने तीन स्वर्ण, बंगाल ने तीन स्वर्ण और बिहार ने तीन दो स्वर्ण पदक जीते। पुरुष वर्ग में बिहार को चार स्वर्ण मिले जबकि झारखंड को तीन तथा बंगाल को एक गोल्ड मिला। प्रतियोगिता का आयोजन 16 से 18 दिसंबर तक किया गया था।
