Breaking News Latest News झारखण्ड राष्ट्रीय

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा से मिले सांसद संजय सेठ :: सांसद सांस्कृतिक महोत्सव का उद्देश्य बताया

राची, झारखण्ड  | अप्रैल  | 03, 2023 ::  आज नई दिल्ली में सांसद  संजय सेठ ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जे०पी० नड्डा से मुलाकात की।

मुलाकात के दौरान सांसद ने उन्हें परीक्षा पे चर्चा से जुड़ी चित्रकला प्रतियोगिता, श्री अन्न होली मिलन समारोह, सांसद खेल महोत्सव सहित अपनी अन्य राजनैतिक व सामाजिक गतिविधियों से अवगत कराया।

इसके साथ ही सांसद ने मई में आयोजित होने वाले सांसद सांस्कृतिक महोत्सव की जानकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष को दी। महोत्सव का ब्रोचर उन्हें अवलोकन हेतु दिया और इसका उद्देश्य बताया। श्री नड्डा ने सांसद के द्वारा आयोजित सांस्कृतिक महोत्सव की सराहना की और अपनी शुभकामनाएं भी दी।

राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात के बाद श्री सेठ ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जी को हमने अपनी सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियों की जानकारी दी है।

सांस्कृतिक महोत्सव के उद्देश्य को लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष जी ने भी अपना मार्गदर्शन दिया है और इसकी प्रशंसा की है। इसके साथ ही राष्ट्रीय अध्यक्ष ने क्षेत्र के सभी कलाकारों, कलाप्रेमियों के लिए अपनी शुभकामनाएं दी हैं।

Leave a Reply