राची, झारखण्ड | अप्रैल | 04, 2023 ::
योग विद्या प्राणिक हीलिंग झारखंड ट्रस्ट द्वारा इस वर्ष विशेष रूप से बुद्ध पूर्णिमा का मेडिटेशन ४०००+लोगों के साथ खेलगांव टाना भगत सिंह स्टेडियम में निशुल्क आयोजित हो रहा है ।
मेडिटेशन कैंप में १६ वर्ष से ऊपर के सभी व्यक्ति भाग लें सकते हैं।
योग विद्या झारखंड ट्रस्ट रांची द्वारा मास्टर चोआ काक सुई जी के द्वारा बताई गई द्वि हृदय ध्यान तकनीकी को निशुल्क समाज के प्रत्येक वर्ग के व्यक्ति को सिखाया जाता है।
इस वर्ष विशेष रूप से बुद्ध पूर्णिमा के पहले अप्रैल महीने में आने वाली पूर्णिमा का मेडिटेशन और बुद्ध पूर्णिमा के बाद महीने में आने वाले मेडिटेशन (४जून) तीनों का विशेष रूप से आयोजन किया जा रहा है।
6 अप्रैल को होने वाला मेडिटेशन जिसे कि ईस्टर की पूर्णिमा कहते हैं। जिसमें ५००+ लोग एक साथ स्वर्णभूमि हाल में मेडिटेशन करेंगे।
यह प्राण शक्ति उपचार पद्धति रांची के अलावा झारखंड के आसपास के शहरों में भी जैसे धनवाद, चाकुलिया, हजारीबाग, जमशेदपुर तथा और जगहों पर भी यह सिखाया जाता है।
वेसाक कार्यक्रम के लिए रजिस्टर करने के लिए, निशुल्क में भाग लेने के लिए आप फेसबुक, इंस्टाग्राम में झारखंड फाउंडेशन प्राणिक हीलिंग पर रजिस्टर कर सकते हैं,या नीचे दिए क्यू आर कोड से रजिस्टर कर सकते हैं।
इस कार्यक्रम की जानकारी आज प्रेस कॉन्फ्रेंस में विनीता भवनानी, अरिहंत जैन , अविनाश जैन ने योगा विद्या प्राणिक हीलिंग फाउंडेशन ट्रस्ट ऑफ झारखंड के ओर से दी।
आज के इस कार्यक्रम में किरण तुलस्यान, अजित कौर , मनीशा अग्रवाल, निशा लालवानी, नेहा टाटिया, स्तुति जैन आदि मौजूद थे ।