Breaking News Latest News कैंपस झारखण्ड

संत जेवियर्स व लोयला ट्रेनिंग सेंटर के बीच एमओयू

राची, झारखण्ड  | मई |  30, 2025 ::

संत जेवियर्स महाविद्यालय रांची व लोयला ट्रेनिंग सेंटर के बीच शुक्रवार 30 मई 2025 को महाविद्यालय में करार हुआ। इस दौरान अगले पांच साल के लिए कॉलेज के प्राचार्य डॉ फादर रॉबर्ट प्रदीप कुजूर, एसजे व लोयला ट्रेनिंग सेंटर के निदेशक फादर मार्क मुकुल लकड़ा, एसजे ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए।

एमओयू के तहत दोनों संस्थानों का मुख्य उद्देश्य कौशल प्रशिक्षण को और सशक्त करना होगा। अब दोनों संस्थान में अध्ययनरत विद्यार्थी को प्रशिक्षण संबंधित बहुउद्देशीय ज्ञानार्जन कर सकेंगे।

हस्ताक्षर के दौरान उप प्राचार्य डॉ फादर अजय अरुण मिंज, एसजे, डीएसडबल्यू डॉ संजय सिन्हा, आइक्यूएसी संयोजक डॉ शिव कुमार, प्रो गौतम रूद्रा उपस्थित थे।

 

 

 

Leave a Reply