Breaking News Latest News कैंपस झारखण्ड

कलाकृति स्कूल ऑफ़ आर्ट्स में “रंगोत्सव 2021” का शुभारम्भ

रांची, झारखण्ड | मार्च | 24, 2021 :: कलाकृति स्कूल ऑफ़ आर्ट्स डोरंडा एवं हटिया सेंटर और कलाकृति आर्ट फाउंडेशन द्वारा होली पर्व के अवसर पर “रंगोत्सव 2021” का डोरंडा कन्या पाठशाला स्थित शाखा में आयोजन किया गया | इस अवसर पर संस्था के बच्चों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गयी | प्रतियोगिता 2 विविन्न वर्गों में बिभाजित की गयी थी जिसका विषय था होली के रंग अपनों के संग था |

इस अवसर पर सभी बच्चों ने होली विषय पर अपने अपने अंदाज़ पेंटिंग बनाई | इस उपलक्ष पर सभी छात्रों ने होली पर्व पर को प्राकृतिक रंगों से होली खेलने और नशा से दूर रहने का सन्देश दिया | इस अवसर पर कलाकृति के निदेशक एवं कला शिक्षक धनंजय कुमार ने छात्रों को रंग पर्व की महत्ता समझाई | उन्होंने सभी बच्चों से आग्रह किया की कम से कम पानी की बर्बादी करें एवं हो सके तो सूखे रंगों जैसे अबीर गुलाल का प्रयोग करें | साथ ही साथ होली में स्वक्षता भी अपनाये |

हफ्ते भर चलने वाले इस महोत्सव में सीनियर छात्रों द्वारा होली विषय पर कार्यशाला एवं प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी जिसका समापन शनिवार 27 मार्च को  को पुरस्कार वितरण के साथ किया जायेगा |

इस कार्यक्रम को सफल बनाने संस्था उपनिदेशक रजनी कुमारी,आयशा, हर्षिता , आरती , शिखा , शीतल , रिंकी, हर्ष का सहयोग रहा |

Leave a Reply