Mother of rajat gupta ( editor to rastriya khabar ) passes away
Breaking News Latest News ख़बरें जरा हटके झारखण्ड

राष्ट्रीय खबर के सम्पादक रजत कुमार गुप्ता की माता का निधन : अंतिम संस्कार मे सगे संबंधियों के अलावा बडी संख्या मे पत्रकार जगत के लोग हुए शामिल

Mother of rajat gupta ( editor to rastriya khabar ) passes awayरांची , झारखण्ड | जनवरी | 29, 2020 :: राष्ट्रीय खबर के सम्पादक रजत कुमार गुप्ता की माता. श्रीमती बेला गुप्ता का निधन स्थानीय आर्किड अस्पताल में रात ढाई बजे हो गया। वह पिछले कुछ समय से बीमार थी। मृत्यु के समय उनकी उम्र करीब नब्बे वर्ष की थी।
रांची में ही पली बढ़ी वह अपने पीछे दो पुत्र और एक पुत्री तथा उनका परिवार छोड़ गयीं हैं। उनकी एक पुत्री का निधन पिछले दिनों कोलकाता में हुआ था।
अपने. जीवन. काल मे वह नेताजी सुभाष चंद्र बोस के. आंदोलन से भी जुड़ी रही। उस वक्त अपने साथियों के साथ स्वतंत्रता संग्राम के सेनानियों के लिए व्यवस्था बनाने के साथ साथ बड़े नेताओं के आगमन पर यातायात व्यवस्था बनाने की जिम्मेदारी संभालती रही। रांची के छोटानागपुर गर्ल्स हाइस्कूल से मैट्रिक पास करने वाली प्रथम बैच की वह छात्रा थी।
मृत्यु के समय उनके सभी जीवित पुत्र-पुत्री दोनों दामाद मौजूद थे। स्थानीय हरमू स्थित स्वर्ग द्वार घाट पर आज उनका अंतिम संस्कार किया गया। जहां सगे संबंधियों के अलावा पत्रकार जगत के लोग शामिल हुए।

Leave a Reply