रांची, 2 सितंबर। नामकुम में मनोज सिंह के आवास पर झारखंड मास्टर एथलेटिक्स संघ के खिलाड़ियों एवं पदाधिकारियों ने खिजरी विधायक राजेश कश्यप का स्वागत किया। संयुक्त सचिव रामपाल सिंह ने विधायक को खिलाड़ियों से परिचित कराया। विधायक ने वरिष्ठ खिलाड़ियों के उत्साह और उपलब्धियों की सराहना की।
इस दौरान आरपी मुंडा, राजकुमार वाल्मीकि, अशोक महतो, लक्ष्मण राम, दशरथ महतो सहित खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में जीते पदकों की जानकारी दी। विधायक ने कहा कि उम्र के इस पड़ाव पर भी खिलाड़ियों का नियमित अभ्यास और फिटनेस प्रेरणादायक है। संघ ने बताया कि जनवरी 2027 में नेपाल की राजधानी काठमांडू में होने वाली एशियन मास्टर्स प्रतियोगिता में झारखंड के करीब 30-35 खिलाड़ी भाग लेंगे। विधायक ने खिलाड़ियों को हरसंभव सहयोग और सरकार के समक्ष उनकी समस्याएं रखने का आश्वासन दिया।




