Breaking News Latest News खेल झारखण्ड

रांची के मिथलेश कुमार सिंह झारखंड ताइक्वांडो संघ के उपाध्यक्ष बने

राची, झारखण्ड  | दिसम्बर  |  18, 2022 :: झारखंड ताइक्वांडो संघ का वार्षिक आम सभा एवं कार्यकारिणी सदस्य कि बैठक दिनांक:- 18 दिसंबर 2022 (रविवार) रांची के एस.भी. पब्लिक स्कूल (विश्वकर्मा स्कूल), सेक्टर-4, नियर प्रभात तारा मैदान, धुर्वा, राँची में श्री रवि प्रकाश (अधिवक्ता, उच्च न्यायालय) अध्य्क्ष, झारखड ताईक्वांडो संघ की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जिसमें ताइक्वांडो खेल के विस्तार, विकास एवं ताइक्वांडो के अन्य गतिविधियों पर चर्चा हुई जिसमें की वर्ष 2023-24 के लिए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन के लिए लोहरदग्गा, बोकारो, राँची, धनबाद, पूर्वी सिंहभूम एवं कोडरमा जिला ने अपना अपना आयोजन हेतु प्रस्ताव रखा जिसमें सभी जिला को तैयारी करने का समय देते हुए सभी से सफलता पूर्वक आयोजन हेतु पूर्ण विवरण माँगा गया है। इस बैठक में हमारे झारखंड ताइक्वांडो संघ के महासचिव श्री संजय कुमार शर्मा ने ताइक्वांडो के सभी प्रशिक्षकों का सम्मान समारोह वार्षिक स्तर पर करने का निर्णय लिया जोकि झारखंड ताइक्वांडो संघ में एक ऐतिहासिक पहल है। इस बैठक में झारखंड ताइक्वांडो संघ के उपाध्यक्ष श्री प्रभात कुमार शर्मा ने ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ इंडिया का राष्ट्रीय स्तर पर सभी मामलों से सभी को पूर्ण रूप से अवगत कराते हुए सभी को फर्जी ताइक्वांडो चलाने वाले लोगों से बचने का भी मार्गदर्शन दियें साथ ही उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर चल रहे ताईक्वांडो खेल के विवाद का जल्द से जल्द निबटारा होने का यकीन दिलाएँ। इस बैठक में झारखंड ताइक्वांडो के उप समिति बनाई गई है जो इस प्रकार है टेक्निकल, डिसीप्लिनरी, टूर्नामेंट, महिला, रेफरी, प्रशिक्षक, डिस्प्यूट, वित्त, प्रेस एवं पब्लिसिटी, डेवलपमेंट उप समितियां ताइक्वांडो का विकास करने हेतु झारखंड राज्य में पूर्ण रूप से कार्य करेगी इसी बैठक में 3 सदस्यों को कार्यकारिणी समिति में सर्वसम्मति से नियुक्त किया गया जो इस प्रकार है श्री मिथिलेश कुमार सिंह (रांची) को उपाध्यक्ष, श्री अशोक कुमार बर्नवाल (कोडरमा) को सहयोगी उपाध्यक्ष एवं श्री धर्मेंद्र कुमार, श्री विजय भारती (केंद्रीय विद्यालय संगठन रांची संभाग शिक्षक संघ के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष) को सहयोगी संयुक्त सचिव। इस बैठक में द्वितीय भगवान बिरसा मुंडा ओपन राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता कराने का भी निर्णय लिया गया जिसका आयोजन फरवरी 2023 में होगा। इस मीटिंग में राज्य के 21 जिलों के अध्य्क्ष, महासचिव एवं प्रतिनिधियों ने भाग लिया जो इस प्रकार है :- श्री प्रभात कुमार शर्मा, अध्यक्ष एवं श्री लक्ष्मीकांत सिन्हा महासचिव (धनबाद), श्री संजय कुमार शर्मा, अध्यक्ष एवं श्री भोला कुमार महतो महासचिव (बोकारो), श्री सुमीर कुमार शर्मा अध्यक्ष एवं श्री अमित कुमार स्वर्णकार महासचिव (गिरिडीह), श्री रवि प्रकाश अध्यक्ष एवं श्री मिथिलेश कुमार सिंह महासचिव (राँची), श्री कमलेश कुमार तजवारी अध्य्क्ष एवं श्री विजय शंकर विश्वकर्मा महासचिव (जामताड़ा), श्री मनीष कुमार भारद्वाज अध्यक्ष (देवघर), श्री अमर कुमार बावरी अध्यक्ष एवं श्री प्रणव कुमार महासचिव (खूंटी) , श्री अशोक कुमार वर्णवाल अध्यक्ष एवं श्री अशोक कुमार महासचिव (कोडरमा) , श्री गोपाल कुमार महासचिव (पूर्वी सिंहभूम) , श्री नीरज तिवारी अध्यक्ष एवं श्री अनुराग शर्मा महासचिव (पश्चिमी सिंहभूम) , श्री अजय महतो महासचिव (लोहरदगा) , श्री सुमन कुमार तिवारी अध्यक्ष एवं श्री हेमंत कुमार महासचिव (हजारीबाग) , श्री उमेश कुमार महासचिव (चतरा) , श्री जुनास डांग महासचिव (सिमडेगा) , श्री पीयूष भारती (गढ़वा) , श्री आकाश कुमार दास महासचिव (सरायकेला खरसावां) , श्री गुलाम अब्दुल कादिर महासचिव (गुमला) , श्री तपन कुमार दास कोषाध्यक्ष (दुमका) , श्री प्रीतम कुमार कार्यकारिणी सदस्य (पलामू) , श्री चंद्र किशोर दास महासचिव (लातेहार) , श्री संतोष कुमार संयुक्त सचिव (रामगढ)।

सुखदेव रजवार
मीडिया प्रभारी
झारखण्ड ताईक्वांडो संघ।

Leave a Reply