राची, झारखण्ड | दिसम्बर | 11, 2024 ::
झारखण्ड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष प्राणेश सॉलोमन एवं उपाध्यक्ष ज्योति सिंह मथारू द्वारा आयोग की ओर से झारखण्ड के मुख्य सचिव, श्रीमती अलका तिवारी से मुलाकत की गई एवं अल्पसंख्यक कॉलेजों में होने वाले Admission / दाखिला के संबंध में VC-Portal के माध्यम से की जा रही दाखिला में अल्पसंख्यक संस्थानों को आ रही परेशानियों पर चर्चा की गई। माननीय मुख्य सचिव द्वारा आश्वासन दिया गया कि इस संबंध में जाँच कर उचित कारवाई की जाएगी।
वार्ता के क्रम में उपाध्यक्ष, प्राणेश सॉलोमन द्वारा क्रिसमस पर्व के अवसर पर विधि व्यवस्था बनाए रखने का अनुरोध किया गया। उन्होने जानकारी दी कि क्रिसमस पर्व के अवसर पर असामाजिक तत्वों द्वारा धार्मिक आयोजन पर अव्यवस्था उत्पन्न की जाने की कोशिश की जा सकती है। विधि व्यवस्था बनाए रखने हेतु सभी जिलों के उपायुक्त, वरीय आरक्षी अधीक्षक, नगर आरक्षी अधीक्षक, ग्रामीण आरक्षी अधीक्षक, पुलिस अधीक्षक एवं संबंधित थाना प्रभारी को आवश्यक दिशा निर्देश देने का सुझाव दिया गया। मुख्य सचिव द्वारा इस संबंध में आवश्यक कारवाई का भी आश्वासन दिया गया।




