Breaking News Latest News झारखण्ड

हूल दिवस पर केंद्रीय जनजातिय मामलों के मंत्री अर्जुन मुंडा ने किया सिद्धो-कान्हो की प्रतिमा पर माल्यार्पण

रांची , झारखण्ड | जून | 30, 2019 :: हूल दिवस पर केंद्रीय जनजातिय मामलों के मंत्री अर्जुन मुंडा ने किया सिद्धो-कान्हो की प्रतिमा पर माल्यार्पण।
फिर सबों ने सुनी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “मन की बात”।
महानगर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया अभिनंदन।
आज “हूल दिवस” के अवसर पर केंद्रीय जनजातिय मामलों के मंत्री अर्जुन मुंडा ने 10:45 बजे सिद्धू-कान्हो पार्क में उनकी प्रतिमा माल्यर्पण कर उन्हे नमन किया।
इस अवसर पर राज्य के नगर विकास मंत्री सी पी सिंह, प्रदेश उपाध्यक्छ राज्यसभा सांसद समीर उराँव, सांसद संजय सेठ, विधायक रामकुमार पाहन, विधायक शिवशंकर उराँव, विधायिका गंगोत्री कुजूर ने भी सिद्धो-कान्हो की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हे नमन किया।
माल्यर्पण कार्यक्रम के बाद उपरोक्त नेताओं ने महानगर भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “मन की बात” को सुना एवं सबों ने जल संरक्छण पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विचारों को आत्मशात करने की बात कही।
इसके बाद महानगर भाजपा के कार्यकर्ताओं ने महानगर अध्यक्छ मनोज मिश्रा के नेतृत्व में केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा को पुष्प गुच्छ एवं फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन किया।
वहीं कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय जनजातिय मामलों के मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि सिद्धो-कान्हो ने ब्रिटिश शासन के खिलाफ संथाल विद्रोह कर अंग्रेजों का विरोध किया और अपनी मांग नही माने जाने पर 30,000 संथाल आदिवासियों के साथ तीर-धनुष लेकर बड़ी लड़ाई लड़ी जो अंग्रेजी हुकूमत को हिला कर रख दिया। उन्होने कहा कि देश के इतिहास में सिद्धो-कान्हो, चांद-भैरव, फुलो-झानो के योगदान को कभी भुलाया नही जा सकता। साथ ही उन्होने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “मन की बात” कार्यक्रम में उनके द्वारा जल संरक्छण के बारे में व्यक्त विचारों पर दिये गये सुझावो को लोगों से आत्मशात करने की बात कही।
कार्यक्रम में राज्य के नगर विकास मंत्री सी पी सिंह, राज्यसभा सांसद समीर उराँव, विधायक रामकुमार पाहन, विधायक शिवशंकर उराँव, विधायिका गंगोत्री कुजूर, विधायक जीतू चरण राम, ऊषा पांडेय, महानगर अध्यक्छ मनोज मिश्रा, पूर्व जिलाध्यक्छ सत्यनारायण सिंह ने भी संबोधित किया।
कार्यक्रम का संचालन महानगर महामंत्री के के गुप्ता एवं धन्यवाद ग्यापन राजू सिंह ने किया।
कार्यक्रम में प्रमुख रुप से हरविंदर सिंह बेदी, वरुण साहु, जनार्दन शाह, अजय अग्रवाल, सुजीत उराँव, रमेश सिंह, मुकेश सिंह, बसंत दास, अशोक बड़ाईक, अनु लकड़ा, नकुल तिर्की, रामलगन राम, अरविंद सिंह पिंटू, बलसाय महतो, विरेंद्र बहादुर, राजेश सिंह, अजय गिरी, भीम प्रभाकर, नंदकिशोर अरोड़ा, रोशनी खलखो, सुनील फकीरा, अर्जुन मुंडा (महानगर एसटी मोर्चा अध्यक्छ), प्रेम खलखो, सोनी हेंब्रम, अनिता वर्मा, मंजू चौरसिया, कुंदन सिंह, भोला नायक, राजेंद्र राम, सोनू सिंह, युवराज पासवान, राजेश महतो सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply