Breaking News Latest News झारखण्ड बिज़नेस सिनेमा

झारखण्ड चैंबर की फिल्म, कला एवं संस्कृति उप समिति द्वारा बॉलीवुड अभिनेताओं का सम्मान समारोह

राची,झारखण्ड  | अक्टूबर  | 17, 2022 ::
प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेता अली खान, प्रदीप काबरा एवं फिल्म डायरेक्टर नवीन केरकेट्टा के सम्मान में झारखण्ड चैंबर की फिल्म, कला एवं संस्कृति उप समिति द्वारा आज चैंबर भवन में समारोह सम्मान का आयोजन किया गया। मौके पर झारखण्ड चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष किशोर मंत्री एवं फिल्म उप समिति के चेयरमेन आनंद जालान ने संयुक्त रूप से बॉलीवुड अभिनेताओं का सम्मान करते हुए उनके अभिनय की प्रशंसा की और झारखण्ड में फिल्म निर्माण के लिए आमंत्रित किया। यह कहा कि खूबसूरत वादियों के कारण अपना झारखण्ड बॉलीवुड फिल्मों की शूटिंग का हॉटस्पॉट बनता जा रहा है। झारखण्ड का लोकेशन भी फिल्मों की शूटिंग के अनुकूल है, यहां कलाकार और टेक्निकल सपोर्ट भी मिलने लगा है।

मौके पर बॉलीवुड अभिनेता अली खान और प्रदीप काबरा ने झारखण्ड चैंबर ऑफ कॉमर्स द्वारा उनके सम्मान में आयोजित किये गये कार्यक्रम के लिए चैंबर अध्यक्ष का आभार जताया। यह भी कहा कि झारखण्ड से उनका विशेष लगाव है। झारखण्ड को नेचुरल सुंदरता के कारण बॉलीवुड कलाकार पसंद करने लगे हैं। फिल्म डायरेक्टर नवीन केरकेट्टा ने कहा कि झारखण्ड में फिल्म निर्माण होने से स्थानीय कलाकारों को भी अवसर मिल रहा है। विदित हो कि दोनों ही बॉलीवुड अभिनेता नवीन केरकेट्टा द्वारा निर्मित भोजपुरी फिल्म ‘दुल्हन चाही बिहार के‘ गुमला में आयोजित प्रीमियर शो के दौरान रांची आये थे।

मौके पर चैंबर अध्यक्ष किशोर मंत्री, उपाध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा, उप समिति चेयरमेन आनंद जालान, को-चेयरमेन राजीव प्रकाश चौधरी, सदस्य अमित किशोर, किशन अग्रवाल, गौरव मंत्री, देवेश खान, कुमार गहलोत, कविता होरो, बुलंद अख्तर, शोयेब खान, अजय कुमार, प्रभात राज, अफताब आलम, राजेश पाण्डेय, शोयब रहमान, नाजीश मल्लिक के अलावा कई स्थानीय कलाकार उपस्थित थे। इस दौरान संगीतमय कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया।

Leave a Reply