Breaking News Latest News खेल झारखण्ड

सहाय योजना अंतर्गत फुटबॉल ,एथलेटिक्स ,वॉलीबॉल, हॉकी खेलों के राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के आयोजन को लेकर आयोजन समिति की बैठक

राची, झारखण्ड  | जनवरी | 31, 2023 ::  आज दिनांक 31 जनवरी 2023 को सहाय योजना अंतर्गत फुटबॉल ,एथलेटिक्स ,वॉलीबॉल, हॉकी खेलों के राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के आयोजन को लेकर आयोजन समिति की बैठक की गई।

बैठक का आयोजन खेल निदेशक महोदय के कार्यालय में किया गया।

बैठक में विशेष रूप से निबंधन ,आवासन एवं भोजन समिति, मैदान व्यवस्था समिति, चिकित्सा व्यवस्था समिति ,उद्घाटन समापन समारोह समिति सोशल मीडिया समिति ,प्रचार-प्रसार एवं मीडिया समिति ,तकनीकी उप समिति एवं परिवहन व्यवस्था उप समिति के साथ बैठक आयोजित की गई।

सभी ने अपने-अपने समस्याओं से अवगत कराया एवं उस व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने के लिए विचार विमर्श किया गया। बैठक में विशेष रूप से निदेशक महोदय ने सभी समिति के अपने दायित्व के बारे में जानकारी दी, जिससे वह अपना कार्य का सही ढंग से निर्वहन कर सकें।

जिससे खिलाड़ियों को किसी प्रकार की कठिनाई ना हो, साथ ही साथ प्रतियोगिता का संचालन भी सुचारू ढंग से हो सके।

इस खेल योजना के प्रचार प्रसार हेतु रांची शहर के विभिन्न स्थानों पर होर्डिंग लगाने एवं नुक्कड़ नाटक कराने का भी निर्णय लिया गया।

जिससे इस खेल योजना के बारे में आम जनता तक भी जानकारी पहुंच सके।

प्रतियोगिता का आयोजन के तिथि में परिवर्तन करते हुए हैं अब यह प्रतियोगिता 16 फरवरी से लेकर 18 फरवरी तक बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम मोराबादी एवं मंदिर मैदान में फुटबॉल , एस्ट्रोटर्फ हॉकी मैदान बरियातू में हॉकी ,ऑक्सीजन पार्क मैं वॉलीबॉल एवं एथलेटिक्स के प्रतियोगिताएं बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम के सिंथेटिक ट्रेक में खेल का आयोजन किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में नक्सल प्रभावित क्षेत्र सरायकेला खरसावां ,चाईबासा, खूंटी, सिमडेगा एवं गुमला जिला के टीमें भाग लेगी।

वैसे इस सहाय खेल योजना का उद्देश्य इस क्षेत्र के गलत राह भटके हुए युवा को खेल के माध्यम से सही दिशा प्रदान करना है।

इस बैठक में विशेष रूप से खेलकूद युवाकार्य निदेशालय के अवर सचिव श्री देव शंकर दास ,श्री संजय प्रसाद कार्यपालक दंडाधिकारी रांची, हॉकी ओलंपियन श्री मनोहर टोपनो, शिवेंद्र दुबे कोषाध्यक्ष झारखंड ओलंपिक संघ, हॉकी झारखंड के सचिव विजय शंकर सिंह ,प्रभारी साईं सेंटर रांची श्री विनोद कुमार सिंह, खेल परामर्शी झारखंड खेल प्राधिकरण देवेंद्र कुमार सिंह, जिला खेल पदाधिकारी रांची श्री संजीत कुमार,झारखंड फुटबॉल संघ के प्रतिनिधि मोहम्मद फरीद हॉकी प्रशिक्षक करुणा पूर्ति ,स्टेडियम मैनेजर तपन कुमार रावत, स्टेडियम मैनेजर शंकर पाल, अभिषेक नंद ,मुकेश कुमार , कुश कुमार के अलावे कई लोग उपस्थित थे

Leave a Reply