Breaking News खेल

खेलो इंडिया वीमेन वुशु लीग -जूनियर नेशनल प्रतियोगिता ::  चार सदस्यों वाली झारखंड टीम कोयम्बटूर रवाना

राँची, झारखण्ड  | जनवरी | 31, 2023 :: खेलो इंडिया वीमेन वुशु लीग -जूनियर नेशनल प्रतियोगिता का आयोजन दिनाँक 2 से 6 फरवरी तक होगा।
यह प्रतियोगिता कुमारगुरु इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी ,कोयम्बटूर में आयोजित की जाएगी।
पिछले दिनों राँची में आयोजित किये गए जोनल लीग के आधार पर इस चार सदस्यीय झारखंड दल का चयन किया गया।
झारखण्ड दल में निम्न खिलाड़ी शामिल है:
संजना कुमारीं
रोशनी कुमारीं
शीतल कुमारीं
प्रियंका मोदक
झारखंड वुशु दल की सफ़लता के लिए झारखंड वुशु एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने अपनी शुभकामनाये दी है।
*इंडराशिष रॉय तकनीकी पदाधिकारी नियुक्त।*
कोयम्बटूर में आयोजित इस खेलो इंडिया वीमेन वुशु लीग -सीनियर नेशनल प्रतियोगिता में झारखंड के इंडराशिष रॉय को तकनीकी पदाधिकारी नियुक्त किया गया है।

Leave a Reply